Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एंग्री यंग मैन के प्रीमियर से पहले प्राइम वीडियो पर देखें सलीम-जावेद की ये फिल्में

प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल डॉक्यूसीरीज एंग्री यंग मैन का हाल ही में इमोशन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हुआ था। एंग्री यंग मैन के ट्रेलर को अब फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। सलीम और जावेद की आइकॉनिक जोड़ी ने 1970 और 1980 के दशक के दौर में हिंदी सिनेमा को परिभाषित किया था।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 16, 2024 | 06:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 7

एंग्री यंग मैन के 20 अगस्त को होने वाले प्रीमियर से सलीम-जावेद की कई फिल्में प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इसमें शोले, दीवार, दोस्ताना, काला पत्थर और अंदाज जैसे कई फिल्में शामिल है। एंग्री यंग मैन के यादगार किरदार के साथ दर्शकों को विद्रोह, न्याय और सामाजिक परिवर्तन की शक्तिशाली कहानियों से काफी प्रभावित किया था।

2 / 7

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज अपनी जबरदस्त कहानी और यादगार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक लव ट्रायंगल के आसपास घूमती है, जहां राजेश खन्ना एक करिश्माई और अमीर आदमी का रोल प्ले निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी हेमा मालिनी और शम्मी कपूर के किरदारों के साथ जुड़ती है। अंदाज को अपने खूबसूरत म्यूजिक और इमोशंस की गहराई के लिए पसंद किया जाता है। बता दें कि इस फिल्म ने अपने समय के सबसे बेस्ट बॉलीवुड रोमांस को दिखाया था।  फिल्म की पेचीदा रिश्तों का चित्रण और एवरग्रीन गानों ने इसे भारतीय सिनेमा में एक खास जगह दी है।

सम्बंधित ख़बरें
1

‘मैं आस्तिक नहीं हुआ…’, जावेद अख्तर का ‘इस्लाम कबूलने’ वाले फेक AI वीडियो पर फूटा गुस्सा

2

‘मैं भगवान की शरण में हूं…’, टोपी वाले AI वीडियो पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- कोर्ट में घसीटूंगा

3

क्या आप हिंदू महिला का घूंघट हटाएंगे? जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर फिर साधा निशाना

4

‘तुम्हारे खुदा से बेहतर हमारे PM मोदी’ जावेद अख्तर का बयान वायरल, मुफ्ती से बहस में अल्लाह पर सवाल

3 / 7

रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी शोले ने हमें कुछ सबसे यादगार और आइकॉनिक किरदार दिए हैं। फिल्म में जय यानी अमिताभ बच्चन, वीरू यानी धर्मेंद्र, बसंती यानी हेमा मालिनी और गब्बर सिंह यानी अमजद खान शामिल है। फिल्म की कहानी दो दोस्त वीरू और जय के इर्द गिर्द घूमती है, जिन्हे एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने रक्षा के लिए किराए पर लिया होता है, ताकि वो क्रूर डाकू गब्बर सिंह को पकड़ सके। इस फिल्म के आइकॉनिक डायलॉग्स जैसे 'कितने आदमी थे? और 'ये हाथ हमको दे दे ठाकुर' आज तक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

4 / 7

यश चोपड़ा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म दीवार दो भाइयों की कहानी है, जो मुंबई की झुग्गियों में एक साथ बड़े होते हैं। हालांकि बहुत अलग रास्ते पर चल पड़ते हैं। विजय यानी अमिताभ बच्चन एक स्मगलर बन जाता है, जबकि रवि यानी शशि कपूर एक ईमानदार पुलिस अधिकारी बन जाता है। इससे उनके बीच एक ड्रामेटिक कॉन्फ्लिक्ट देखने मिलता है। फिल्म का मशहूर डायलॉग 'मेरे पास मां है' आज भी फिल्म लवर्स के जेहन में बना हुआ है।

5 / 7

राज खोसला द्वारा डायरेक्टेड फिल्म दोस्ताना दो बचपन के दोस्तों, विजय यानी अमिताभ बच्चन एक पुलिस अधिकारी, और रवि यानी शत्रुघ्न सिन्हा एक वकील के बारे में है। उनकी दोस्ती तब चुनौती का सामना करती है जब वे दोनों एक ही महिला, शीतल यानी ज़ीनत अमान से प्यार करने लगते हैं। कहानी का अहम हिस्सा मिस्टर डग्गा है, जो एक पुराना दुश्मन है जो इस मुश्किल स्थिति का इस्तेमाल कर के दोस्तों को तोड़ने की कोशिश करता है।

6 / 7

साल 1979 की फिल्म काला पत्थर, जो 1975 के चासनाला खनन आपदा पर आधारित है, माइन में हुई दुखद विस्फोट और बाढ़ को दिखाती है, जिसमें 375 माइनर्स की मौत हो गई थी। अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका में विजय पाल सिंह का किरदार निभाया है, जो एक भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ता है ताकि खनिकों के लिए सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जा सके। फिल्म खदान मालिकों की लापरवाही और लालच को हाईलाइट करती है।

7 / 7

सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूसर, एंग्री यंग मेन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में सलमा खान, सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती का नाम शामिल है, और इसके साथ नम्रता राव अपना डायरेव्टोरियल डेब्यू कर रही हैं। एंग्री यंग मैन का प्रीमियर 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

Watch these salim javed films on prime video before the premiere of angry young man

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 04:59 PM

Topics:  

  • Javed Akhtar

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मैं आस्तिक नहीं हुआ…’, जावेद अख्तर का ‘इस्लाम कबूलने’ वाले फेक AI वीडियो पर फूटा गुस्सा

2

‘मैं भगवान की शरण में हूं…’, टोपी वाले AI वीडियो पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- कोर्ट में घसीटूंगा

3

क्या आप हिंदू महिला का घूंघट हटाएंगे? जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर फिर साधा निशाना

4

‘तुम्हारे खुदा से बेहतर हमारे PM मोदी’ जावेद अख्तर का बयान वायरल, मुफ्ती से बहस में अल्लाह पर सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.