खाली हाथ बड़े सपने लेकर माया नगरी आए थे ये सितारे, आज करोड़ों के हैं मालिक, करते हैं इंडस्ट्री में राज
These TV Stars Struggle Hard In Mumbai: टीवी और बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए सितारों का बहुत मेहनत करनी पड़ती है। चकाचौंध की इस दुनिया में पकड़ बनाना इतना आसान नहीं है। बहुत से ऐसे स्टार्स रहे हैं, जो फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं। कई एक्टर्स बहुत ही समृद्ध परिवारों से आते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी एक्टर्स रहे हैं, जो खाली हाथ मुंबई आए थे। उनके सपने बड़े थे। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो कभी खाली हाथ मुंबई आए थे, लेकिन आज वो अपने मेहनत से करोड़पति बन चुके हैं।
- Written By: निक्की राय
अर्चना गौतम- अर्चना गौतम को अपने करियर को बनाने के लिए काफी लंबा संघर्ष करना पड़ा था। अपने सपनों को पूरा करने के लिए अर्चना ने खूब मेहनत की। स्ट्रगल के दिनों में वो एक चॉल में रहती थीं। उस दौरान वो दबेली और वड़ा पाव खाकर पेट भरती थीं।
सुनील ग्रोवर -कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी माया नगरी में बहुत दिक्कतें देखनी पड़ी थीं। अपने शुरुआती दिनों में तो उन्होंने केवल 500 महीने की कमाई की थी। एक शो से एक बार उन्हें बिना कुछ बताए ही बाहर निकाल दिया गया था।
Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
Samay Raina-Ranveer Allahbadia विवाद के बाद पहली बार दिखेंगे साथ, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में होगी एंट्री
कपिल शर्मा-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी मुंबई में अपनी पैठ बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। आज कपिल टीवी से लेकर बॉलीवुड तक काम कर चुके हैं। वो अपने एक-एक एपिसोड के भी करोड़ो चार्ज करते हैं।
उर्फी जावेद-उर्फी घर से भागकर मुंबई शहर में आईं थीं। उन्हें शुरु में बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा। वो बताती हैं कि शुरु में उन्हें जो भी शो मिलता था वो बंद ही हो जाता था या उन्हें रिप्लेस ही कर दिया जाता था। आज उर्फी एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।
अली गोनी-अली गोनी आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। आज उनके अपने बिजनेस भी हैं। शुरुआत में अली गोनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कई बार काम ज्यादा करने के चक्कर में वो बेहोश तक हो जाते थे।
आसिम रियाज -आसिम रियाज को अपने करियर की शुरुआत में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। शुरु में उन्हें केवल साइड रोल्स करने पड़ते थे। इसके अलावा वो मॉडलिंग करके अपना गुजारा किया करते थे।
शरद केल्कर -शरद केल्कर ने रुबीना के पॉडकास्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि जब वो मुंबई आए थे, उनके पास पैसे नहीं होते थे। आज शरद अपनी मेहनत और एक्टिंग के बल पर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
