लोहड़ी की शाम को बनाना चाहती हैं आप खास, तो सिंपल सूट के साथ ट्राई करें ये फुलकारी दुपट्टे, लुक लगेगा सोहणा

Punjabi Phulkari Dupatte: आप सिंपल सूट के साथ फुलकारी डिजाइन वाले एक से बढ़कर एक दुपट्टे ट्राई कर सकते है। जो आपके लुक को बढ़ा देते है।
Lohri 2026, Fashion Tips
फुलकारी दुपट्टा स्टाइल (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on
Lohri 2026, Fashion Tips
Phulkari Dupatte For Lohri : हर साल की तरह 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर खाने से लेकर आउटफिट पर फोकस किया जाता है। अगर आपके पास लोहड़ी पर पहनने के लिए सिर्फ सिंपल सूट है तो घबराएं नहीं। आप सिंपल सूट के साथ फुलकारी डिजाइन वाले एक से बढ़कर एक दुपट्टे ट्राई कर सकते है। जो आपके लुक को बढ़ा देते है।
Lohri 2026, Fashion Tips
शीश-महल या मिरर वर्क फुलकारी (Mirror Work Phulkari Dupatta)- लोहड़ी के मौके पर सिंपल सूट के साथ आप छोटे-छोटे शीशों वाला यह दुपट्टा पहन सकते है। यह लोहड़ी के मौके पर आपका चेहरा चमका देते है। यह दुपट्टा खास तौर पर पेस्टल रंगों जैसे कि फिरोजी या बेबी पिंक में बहुत सुंदर लगता है। आप पटियाला के साथ पहन सकते है।
Lohri 2026, Fashion Tips
मल्टीकलर फुलकारी दुपट्टा (Multicolor Phulkari Dupatta)- लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप मल्टीकलर या पचरंग दुपट्टा पहन सकते है। इसके लिए आप एक व्हाइट चिकनकारी सूट निकालें और उस पर यह मल्टीकलर फुलकारी दुपट्टा डाल लें। यह अच्छा लगेगा।
Lohri 2026, Fashion Tips
नीलम फुलकारी दुपट्टा (Neelam Phulkari Dupatta)- आप लोहड़ी के मौके पर नीलम फुलकारी डिजाइन वाला दुपट्टा सूट के साथ पहन सकते है। इस दुपट्टे की खासियत की बात करें तो, इसमें काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पर चमकीले पीले या लाल धागों से कढ़ाई की जाती है। यह डिजाइन बहुत ही सोबर और स्टाइलिश लगता है।
Lohri 2026, Fashion Tips
यह दिखने में बहुत ही रॉयल और हैवी लगता है। लोहड़ी की रात के लिए आप एक लाल या सुनहरे रंग का बाग फुलकारी दुपट्टा चुन सकती हैं। इसे एक बिल्कुल सादे क्रीम या काले रंग के सूट के साथ पहनें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com