आज मासिक दुर्गाष्टमी पर मां आदिशक्ति को लगाएं इन चीजों का भोग,माना जाता है शुभ
आज यानि 14 जून 2024 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को इस दिन मां आदिशक्ति की पूजा विधि और विधान से की जाती है। इस दिन खास तरह के इन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
आज यानि 14 जून 2024 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को इस दिन मां आदिशक्ति की पूजा विधि और विधान से की जाती है। इस दिन के व्रत की शुरुआत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 13 जून रात 9 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 15 जून को देर रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहने के शुभ मुहूर्त पर पूजा होगी। अगर आप भी मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं और व्रत रख रहे है तो आपको इस पूजा में विशेष तरह के व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए यह पूजा में शुभ माना जाता है।
1- खीर का भोग- मां आदिशक्ति की पूजा में आप विधि-विधान के साथ सारे नियम पूरे कर लेते हैं तो आपको भोग के तौर पर शुद्धता से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। इस तरह खीर का भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती है।
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
2- दूध से बनी मिठाइयों का भोग -आज दुर्गाष्टमी पर माता दुर्गा को भोग के तौर पर आप दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगा सकते है। कहते है इस प्रसाद का भोग लगाने से धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3- केले का भोग- खीर के बाद आप मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने के बाद फल के तौर पर केले का भोग लगा सकते है। इस चीज का भोग लगाने से माता की कृपा से बुद्धि के विकास का वरदान प्राप्त होता है।
4-पंचामृत और शक्कर का भोग- किसी भी विशेष पूजा के दौरान भोग के तौर पर पंचामृत और शक्कर का भोग लगाना शुभ माना गया है अगर आप भी आज दुर्गाष्टमी पर इस तरह से मां को प्रसाद चढ़ाते है तो माता की कृपा बनी रहती है।
