Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कहीं लठमार तो कहीं गेर डोलची होली, भारत की इन जगहों में ऐसा होता है रंगों का अनोखा सेलिब्रेशन

होली का त्योहार घर के साथ ही बाहर भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आपने बरसाना की होली के बारे में जाना होगा लेकिन क्या आप जानते है देश के कई हिस्सों में अनूठे ढंग से होली का जश्न मनाया जाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 03, 2025 | 03:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 10

Holi Unique Celebrations in India: रंगों का त्योहार यानि होली आने वाली है जो हर बच्चे से लेकर बुजुर्ग सेलिब्रेट करते है। होली का त्योहार घर के साथ ही बाहर भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आपने बरसाना की होली के बारे में जाना होगा लेकिन क्या आप जानते है देश के कई हिस्सों में अनूठे ढंग से होली का जश्न मनाया जाता है।

2 / 10

1- लठमार होली -होली का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण से रहा है जहां पर सबसे ज्यादा धूम उत्तर प्रदेश के बरसाना और नंदगांव में देखने के लिए मिलती है। यहां पर पारंपरिक तौर पर लठमार होली मनाई जाती है। यह होली भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम कहानी से जुड़ी हुई है। यहां पर महिलाएं पुरुषों को डंडों (लाठियों) से मारती हैं और पुरुष ढाल लेकर खुद को बचाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें
1

Holi Special Buses: होली पर मुंबई से कोंकण जाना हुआ आसान, एसटी की सैकड़ों अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी

2

होली पर चलेंगी 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, किस जोन से कितनी ट्रेनों के संचालन की तैयारी?

3

आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?

4

3 या 4 मार्च, कब है होलिका दहन? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और होलाष्टक की पूरी डिटेल!

3 / 10

2- फूलों की होली- होली का अगला जश्न भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन में देखने के लिए मिलता है। यहां पर फूलों की होली खेली जाती है। यहां रंगों की जगह फूलों की वर्षा होती है। बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा की भक्ति के साथ यह उत्सव मनाया जाता है। भगवान को फूलों से अर्पित करते है और खुशी मनाते है।

4 / 10

3- शांति निकेतन- पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन की होली भी देश-दुनिया में प्रसिद्ध है यहां पर बसंत उत्सव मनाया जाता है जिसकी शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी। इसमें छात्र-छात्राएं पारंपरिक पीले वस्त्र पहनकर रंगों के साथ नृत्य और संगीत के माध्यम से बसंत ऋतु का स्वागत करते हैं। रंगों में प्राकृतिक फ्लेवर होता है।

5 / 10

4-धुलंडी होली- वैसे तो होलिका दहन के बाद रंग खेलने का नियम होता है इसमें हरियाणा के कई ग्रामीण इलाकों में धुलंडी होली मनाई जाती है। इसे भाभी-देवर की होली भी कहा जाता है। शादीशुदा महिलाओं को अपने देवरों को छेड़ने और उन्हें परेशान करने का अवसर मिलता है। यहां खुशी देखने के लिए मिलती है।

6 / 10

होला मोहल्ला नाम से होली मनाई जाती है। ये पर्व शौर्य और वीरता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, जिसमें घुड़सवारी, तलवारबाजी और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जाता है। होला मोहल्ला का उत्साह पंजाब के आनंदपुर साहिब में देखने को मिलता है।

7 / 10

6- गेर और डोलची होली- राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में गेर नृत्य और डोलची होली काफी ज्यादा फेमस है यहां पर लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हैं। बीकानेर की डोलची होली में लोग एक-दूसरे पर पानी से भरी डोलची डालते हैं, लेकिन किसी को चोट नहीं पहुंचाते।

8 / 10

7- रंगपंचमी- होली का त्योहार एक दिन नहीं बल्कि 5 दिन मनाया जाता है इसमें रंगपंचमी का त्योहार महाराष्ट्र में अच्छा खासा फेमस है। यहां पर लोग रंगों से खेलते हैं और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हैं। मुंबई, पुणे और नासिक में विशेष तौर पर रंग पंचमी के दिन होली जैसा पर्व मनाया जाता है।

9 / 10

8- अट्टी होली और डांडिया होली- पारंपरिक राज्यों में से एक गुजरात का नाम भी होली के सेलिब्रेशन में आता है यहां पर अट्टी होली मनाई जाती है, जिसमें लोग घरों की सफाई करके रंगों से दीवारों पर शुभ प्रतीक बनाते हैं। विशेष रूप से कच्छ क्षेत्र में रबारी समुदाय अपनी पारंपरिक होली मनाते हैं।

10 / 10

9- बैगवाल होली- उत्तराखंड के चंपावत जिले में देवीधुरा मंदिर में बैगवाल होली मनाई जाती है। इसे पत्थर मारने वाली होली भी कहा जाता है। इसमें लोग दो समूहों में बंटकर हल्के पत्थरों से होली खेलते हैं।

This is the unique celebration of colors in these places of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 07:41 AM

Topics:  

  • Holi
  • Lathmar Holi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.