सबसे पहले Y2K फैशन की बात करें तो, इसकी शुरुआत 1990 के आखिरी सालों और 2000 की शुरुआत की मानी जाती है। उस दौरान के जो फैशन थे आज वह यूथ की पसंद बनते जा रहे है। जब फैशन में नए-नए एक्सपेरिमेंट्स और पॉप कल्चर काफी पसंद किया जाता था। इस फैशन की खास पहचान थी, मेटैलिक फैब्रिक, लो-राइज जींस, शाइनी कपड़े और ढेर सारी एक्सेसरीज और मिनी बैग्स। यह खास तरह का फैशन अब युवा के बीच नए अंदाज में आ रहा है।