Daily Wear Payal Designs: सिंपल से एलिगेंट तक, रोज पहनने के लिए इन पायल डिजाइन्स को जरूर देखें

Daily Wear Payal Designs: रोज पहनने के लिए अगर आप ट्रेंडी और हल्की पायल देख रहे है तो यहां कुछ पायल डिजाइन्स के बारे में है सिंपल, सिल्वर और स्टाइलिश डिजाइन्स जो हर आउटफिट और मौके पर सूट करें।
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
पायल डिजाइन (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
Latest Payal Designs For Daily Wear: चेहरे के साथ पैरों की खूबसूरती भी मायने रखती है इसके लिए लेटेस्ट डिजाइन की चप्पल और सैंडल खरीदते है। फुटवियर के अलावा आप पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पायल की लेटेस्ट डिजाइन देख सकती है। आपको हम घर पर पहनने के लिए कुछ ऐसी लेटेस्ट पायल डिजाइन के बारे में बता रहे है। इस तरह की पायल आप पहन सकते है।
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
स्‍टोन वाली पायल- घर पर पहनने के लिए हल्की पायल पहनना हर किसी को पसंद होता है। आप चेन की तरह पतली पायल चुन सकते है वहीं पर इस पायल की डिजाइन में एक सुंदर सा अच्छा लगेगा।स्‍टोन वर्क वाली पायल में आपको घुंघरू चाहिए, तो वह भी आप लगवा सकती हैं। हालांकि, जो लोग रोज ऑफिस जाते हैं, उन्‍हें बिना घुंघरू लगी पायल ही कैरी करनी चाहिए।
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
कड़ा पायल डिजाइन- आप घर में पहनने के लिए बाजार से नई पायल की डिजाइन खोज रहे है तो इस पायल डिजाइन को चुन सकते है। यह कड़े के डिजाइन वाली पायल किसी भी आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती है। इस तरह आपको हैवी या लाइट वाली डिजाइन की पायल मिल जाएगी।
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
लटकन वाली पायल डिजाइन- आप पैरों की खूबसूरती के लिए पायल खरीदने की सोच रहे है तो यह स्टाइल वाली पायल की डिजाइन खरीद सकते है। आप लटकन वाली पायल खरीद सकते है जिसमें कुछ ऐसी डिजाइंस भी आ रही हैं, जो एस्‍थेटिक दिखती हैं और आप इन्‍हें एथनिक के साथ-साथ आप वेस्‍टर्न के साथ भी पहन सकती हैं। इस पायल में कलरफुल मीना वर्क, स्‍टोन और जरकन वर्क देखने के लिए मिलता है।
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
चांदी की मल्‍टीकलर पर्ल वाली पायल डिजाइन- आप चांदी की इस डिजाइन वाली पायल को डेली वियर के लिए चुन सकते है। इस पायल में छोटे-छोटे कलरफुल मोती की लटकन होती है इसे आप आसानी से ऑफिस में पहन सकते है।
Daily Wear Payal Designs, Latest Payal Designs
ऑक्सिडाइज पायल डिजाइन- घर में पहनने के लिए आप पायल की डिजाइन खोज रहे है तो यह स्टाइल की पायल डिजाइन खरीद सकते है। यह पायल डल फिनिशिंग की होती हैं। यह दिखने में बहुत ज्‍यादा मॉर्डन नजर आती हैं। आप इन्‍हें भी डेली यूज में पहन सकती हैं। इनमें आपको एक ढेरों डिजाइंस मिलेंगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com