बरसात के मौसम में अपनी खुबसूरती बिखेरेंगे ये 5 प्रकार के फूलों के पौधे, जानिए घर में लगाने का तरीका
बरसात के मौसम में बाग में फूलों की रंगत नजर आती है तो वहीं पर फूलों की बयार बड़ी ही मनमोहक लगती है।मानसून में नमी और ठंडक के कारण कई फूलों वाले पौधे तेजी से बढ़ते है। अगर आप भी अपने गार्डन को खूबसूरती से भरने की सोच रहे हैं तो इन प्रकार के फूलों को अपने गार्डन में लगा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
बारिश का मौसम जल्द आने वाला है तो वहीं पर इस मौसम में गर्मी से राहत मिल जाती है। बरसात के मौसम में बाग में फूलों की रंगत नजर आती है तो वहीं पर फूलों की बयार बड़ी ही मनमोहक लगती है।मानसून में नमी और ठंडक के कारण कई फूलों वाले पौधे तेजी से बढ़ते है। अगर आप भी अपने गार्डन को खूबसूरती से भरने की सोच रहे हैं तो इन प्रकार के फूलों को अपने गार्डन में लगा सकते है।
1. गेंदा (Marigold)- बारिश के मौसम में आप गेंदे के फूलों को बाग में लगा सकते है। खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही यह पौधा कीट-पतंगों को भी दूर रखता है। इसे बारिश में लगाने के लिए आपको चाहिए कि अच्छी धूप और जल निकासी वाली मिट्टी मिल जाएं। इसके साथ ही हर 3-4 दिन में मिट्टी की नमी जांचें और जरूरत पड़ने पर ही पानी दें।
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स
Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में ऑफिस में अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित
2. गुड़हल (Hibiscus)-बारिश के मौसम में आप सदाबहार फूलों में से एक गुड़हल के फूल लगा सकते है। यहां पर गुड़हल बड़े और रंगीन फूलों को देता है जिसे देखने पर आपका मन मोह जाएं। इस फूलों का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों से लेकर औषधि के रूप में होता है। इस फूल के पौधे को लगाने के लिए हल्की धूप और खुली जगह की आवश्यकता होती है। बरसात में गमले के नीचे छेद जरूर हो ताकि अतिरिक्त पानी निकल सके।
3. गुलमेंहदी (Gulmehndi / Balsam)- आप बारिश के मौसम में इस प्रकार के फूलों को भी लगा सकते है। यह फूल आपको गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंगों में मिल जाते है। इस फूल के पौधे को लगाने के लिए बीजों को मिट्टी में छिड़कें और नमी बनाए रखें। इस फूल के पौधे का ख्याल रखने के लिए एक बार हफ्ते में खाद डालते हैं और गमले में पानी जमा नहीं होता है।
4. चमेली (Chameli / Jasmine)- बारिश के मौसम में आप चमेली के फूलों को लगा सकते है। छोटे-छोटे सफेद फूलों से घर महक उठता है. इसकी खुशबू मानसून के मौसम में ताजगी का अहसास कराती है। इस पौधे के लगाने के बाद ही थोड़ी धूप और खुली हवा की जरूरत होती है। इस फूलों की मिट्टी में नीम की खली मिलाते है ताकि जड़ों में फफूंद ना लगें।
5. मोगरा (Mogra)- बारिश के मौसम में मोगरा के फूल सुंगध के साथ ही सुंदरता बिखेर देते है। यहां पर गर्म और नमी वाले मौसम में यह फूल बेहतरीन लगते है।इस पौधे को रोजाना हल्की धूप मिलनी चाहिए और पानी का संतुलन जरूरी है। फूलों की छटांई भी करते रहना चाहिए।
