देश का आधा हिस्सा भीषण ठंड की चपेट में है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान अति कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। जम्मू में 9 डिग्री तो श्रीनगर में -2 डिग्री तापमान 4 जनवरी को दर्ज किया गया। कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोहरे तो पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर से ढक गए हैं। बर्फ कश्मीर के टूरिज्म को बूस्ट करती है। बर्फ पड़ने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में सैलानियों की भीड़ जुटने लगी है और हर तरफ सैलानी बर्फ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। (सभी फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)