Latest Ring Designs: ऑफिस लुक में लगाना है स्टाइल का तड़का, ट्राई करें ये रिंग डिजाइन

Office Wear Rings Designs for Women: वर्किंग वूमंस अपने ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए ट्राई करें रिंग्स के ये 10 स्टाइलिश डिजाइन। जानें कौन-सी रिंग फॉर्मल आउटफिट के साथ लगेगी सबसे खूबसूरत।
Office Wear Rings
ऑफिस वियर रिंग्सडिजाइन फोटो
Updated on: 
Minimal gold band
सिंपल और क्लासी लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पतला गोल्ड बैंड एक अच्छा विकल्प है। इसका सादा डिजाइन फॉर्मल शर्ट, कुर्ती और वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूबसूरत लगता है। रोजाना ऑफिस पहनने के लिए यह एक टाइमलेस स्टाइल है।डिजाइन फोटो
Single-stone ring
एक छोटा-सा चमकदार स्टोन आपकी उंगलियों को खूबसूरत लुक दे सकता है। सिंगल स्टोन रिंग ज्यादा भारी नहीं दिखती और फॉर्मल कपड़ों के साथ भी आसानी से मैच हो जाती है। इसे रोजाना पहनने के लिए छोटे आकार का डिजाइन चुनें।डिजाइन फोटो
Open-ended ring
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है, तो ओपन एंडेड रिंग ट्राई कर सकती हैं। इसके दोनों सिरे खुले होते हैं और उन पर छोटे डिजाइन या स्टोन दिए जा सकते हैं। यह वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न ऑफिस आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।डिजाइन फोटो
Double-layer ring
डबल लेयर रिंग में दो पतली रिंग्स का लुक एक ही डिजाइन में मिलता है। इसका स्टाइल सिंपल होने के साथ थोड़ा अलग भी नजर आता है। इसे अकेले पहनें, ताकि ऑफिस लुक ज्यादा भरा हुआ न लगे।डिजाइन फोटो
Geometric ring
स्क्वायर, ओवल, ट्रायंगल और रेक्टेंगल जैसे शेप वाली जियोमेट्रिक रिंग्स मॉडर्न ऑफिस स्टाइल के लिए अच्छी पसंद हैं। इनका साफ-सुथरा डिजाइन फॉर्मल कपड़ों के साथ एक स्मार्ट और ट्रेंडी लुक देता है।डिजाइन फोटो
Pearl ring
मोती वाली रिंग ऑफिस वियर में सादगी के साथ एलिगेंस जोड़ती है। छोटे आकार का सफेद मोती गोल्ड या सिल्वर टोन बैंड पर खूबसूरत लगता है। इसे शर्ट, साड़ी, सूट और कुर्ती के साथ पहना जा सकता है।डिजाइन फोटो
Twist-design ring
इस रिंग में मेटल बैंड घुमावदार पैटर्न में बना होता है। इसका डिजाइन साधारण रिंग से थोड़ा अलग दिखाई देता है, लेकिन बहुत ज्यादा हैवी भी नहीं लगता। रोजाना ऑफिस लुक में हल्का स्टाइलिश टच जोड़ने के लिए इसे चुन सकती हैं।डिजाइन फोटो
Signet ring
सिग्नेट रिंग का ऊपरी हिस्सा थोड़ा चौड़ा और सपाट होता है। आजकल इसके छोटे और मिनिमल डिजाइन भी पसंद किए जाते हैं। ऑफिस में इसे पहनना चाहती हैं, तो सादा और हल्के आकार वाला विकल्प चुनें।डिजाइन फोटो
Stacking rings
एक उंगली में दो या तीन पतली रिंग्स को साथ पहनने का स्टाइल स्टैकिंग कहलाता है। आप गोल्ड और सिल्वर टोन या अलग-अलग टेक्सचर वाली रिंग्स को मिलाकर पहन सकती हैं। ऑफिस के लिए कम रिंग्स और हल्के डिजाइन का कॉम्बिनेशन बेहतर रहेगा।डिजाइन फोटो

संबंधित खबरें

No stories found.