आयोजन सफलतार्थ आयोजक ग्रापं सदस्य त्रिभुवन सिंह, उपसरपंच जितेंद्र चौहान, प्रा. गजराज देविया, पूर्व ग्रापं सदस्य अरुण सूर्यवंसी, ग्रापं सदस्य भूपेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, जयराम सिंह चौहान, कश्मीरा सिंह चौहान, नैना सिंह, जोगिंदर सिंह, चंद्रभान सूर्यवंसी सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने आयोजन सफलतार्थ अथक प्रयास किए। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले नागार्जुन देवस्थान, धूमेश्वर मंदिर सहित अंबाले मंदिर परिसर में भी भक्तों की सुबह से भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर में भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ को विविध प्रकार के फल-फूल अर्पण किए गए। सुरक्षा को लेकर रामटेक में के थानेदार आशाराम शेटे, पारशिवनी में राजेश थोरात एवं कन्हान में कन्हान थानेदार राजेंद्र पाटिल के द्वारा सुरक्षा की कमान संभाली गई।