Sawan Rudraksha Jewellery: सावन में रुद्राक्ष ज्वेलरी से पाएं शिव भक्ति के साथ-साथ स्टाइलिश लुक
Rudraksha Jewellery Designs: सावन में रुद्राक्ष को सिर्फ धार्मिक आस्था से जोड़कर न देखें। रुद्राक्ष की माला, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और नेकलेस को अलग-अलग आउटफिट्स के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पाएं।
रूद्राक्ष ज्वेलरीरुद्राक्ष और सिल्वर ज्वेलरी- रुद्राक्ष के साथ सिल्वर टोन का कॉम्बिनेशन सावन के लिए खास एथनिक लुक देता है। इसे शिव भक्ति से जुड़े आउटफिट या पूजा के अवसर पर स्टाइल किया जा सकता है।
रूद्राक्ष अंगूठीरुद्राक्ष रिंग- मिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए रुद्राक्ष रिंग एक अलग विकल्प है। इसे रोजाना के एथनिक या इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ पहना जा सकता है।
रूद्राक्ष पेडेंटरुद्राक्ष पेंडेंट- सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए रुद्राक्ष पेंडेंट पहनें। इसे प्लेन कुर्ती, साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
रूद्राक्ष ब्रेसलेटरुद्राक्ष ब्रेसलेट- कैजुअल लुक के लिए रुद्राक्ष ब्रेसलेट ट्राई करें। इसे वॉच या दूसरे मिनिमल ब्रेसलेट के साथ लेयर करके मॉडर्न लुक दिया जा सकता है।
रूद्राक्ष नेकलेसरुद्राक्ष नेकलेस- सावन में ट्रेडिशनल कुर्ती, साड़ी या सूट के साथ रुद्राक्ष नेकलेस पहनें। सिंपल आउटफिट के साथ यह ज्वेलरी पूरे लुक को खास बना सकती है।
रूद्राक्ष ईयररिंग्सरुद्राक्ष ईयररिंग्स- अगर आप हैवी ज्वेलरी पसंद नहीं करतीं, तो रुद्राक्ष वाले ईयररिंग्स अच्छा विकल्प हैं। इन्हें कॉटन कुर्ती या एथनिक ड्रेस के साथ पेयर किया जा सकता है।