Earrings for Saree: साड़ी में दिखना है सबसे खूबसूरत? ट्राई करें ये लेटेस्ट ईयररिंग डिजाइन

Saree Earrings Design: साड़ी के साथ कौन से ईयररिंग्स पहनें? चांदबाली से लेकर कुंदन और ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन तक, देखें 10 खूबसूरत ईयररिंग्स जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
Saree Earrings Design
साड़ी ईयररिंग डिजाइनडिजाइन फोटो
Updated on: 
Wear Chandbali earrings with a saree
अगर आप साड़ी में रॉयल और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो चांदबाली ईयररिंग्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनका अर्धचंद्राकार डिजाइन चेहरे को खूबसूरत लुक देता है। आप इन्हें बनारसी, सिल्क और जॉर्जेट साड़ी के साथ पहन सकती हैं।डिजाइन फोटो
Traditional Jhumkas with a saree
ट्रेडिशनल साड़ी के साथ झुमके कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। गोल्ड प्लेटेड, मोती वाले या कुंदन डिजाइन के झुमके आपके लुक में पारंपरिक खूबसूरती जोड़ सकते हैं। खासकर सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ हैवी झुमके काफी आकर्षक लगते हैं।डिजाइन फोटो
Kundan earrings with a saree
कुंदन ईयररिंग्स साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत और रिच लुक देते हैं। इनमें जड़े चमकदार स्टोन और बारीक डिजाइन इन्हें खास बनाते हैं। आप इन्हें बनारसी, कांजीवरम या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं।डिजाइन फोटो
Polki earrings with a saree
अगर आपको हैवी लेकिन क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो पोल्की ईयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। इनका अनकट डायमंड जैसा पारंपरिक लुक साड़ी की खूबसूरती को और निखारता है। खासकर सिल्क, बनारसी और नेट साड़ी के साथ पोल्की ईयररिंग्स काफी आकर्षक लगते हैं। इन्हें शादी और खास फंक्शन में पहन सकती हैं।डिजाइन फोटो
Pearl drop earrings with a saree
मोती वाले ईयररिंग्स उन महिलाओं के लिए अच्छे हैं, जिन्हें सिंपल और सोबर लुक पसंद है। पर्ल ड्रॉप डिजाइन चेहरे को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। इन्हें शिफॉन, ऑर्गेंजा और जॉर्जेट साड़ी के साथ पहन सकती हैं। डिजाइन फोटो
Temple jewellery earrings with a saree
टेंपल ज्वेलरी से प्रेरित ईयररिंग्स में देवी-देवताओं, कमल और पारंपरिक आकृतियों की खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलती है। ये खासतौर पर कांजीवरम और साउथ इंडियन सिल्क साड़ी के साथ शानदार लगते हैं।डिजाइन फोटो
Meenakari earrings with a saree
मीनाकारी ईयररिंग्स अपनी रंगीन कारीगरी और खूबसूरत पैटर्न के लिए पसंद किए जाते हैं। इनमें लाल, हरे, नीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल देखने को मिलता है। आप इन्हें प्लेन सिल्क, कॉटन या हल्के वर्क वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं।डिजाइन फोटो
Oxidised silver earrings with a saree
अगर आप पारंपरिक साड़ी को थोड़ा अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ईयररिंग्स ट्राई करें। इनमें फ्लोरल, झुमका और ज्योमेट्रिक पैटर्न के कई विकल्प मिलते हैं। कॉटन, लिनेन और हैंडलूम साड़ी के साथ ये काफी अच्छे लगते हैं।डिजाइन फोटो

संबंधित खबरें

No stories found.