कनाडा- इसे मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है। जहां पर पंजाब के कई लोग रहते है जो रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाते है। लोग भले ही भारत से दूर रहें लेकिन हर भारतीय त्योहार को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट करते हैं। रक्षाबंधन के दिन यहां पर मेले, मिलन समारोह, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, स्कूलों में राखी कॉम्पिटिशन रखा जाता है।