फिर एक बार पेपरलैस बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण तैयार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने 7 वें आम बजट को पेश करने के लिए संसद पहुंच गई है। संसद में बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है। आज देश के विभिन्न वर्ग के लोग इस बजट से उम्मीद लगा कर बैठे है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jul 23, 2024 | 11:12 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता' शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट लिए मंगलवार को संसद के लिए रवाना हुईं। वह पिछले वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को भी कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी।
वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम' रंग की रेशम की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस' लिए तस्वीर खिंचवाई।
UB 24 3
वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचेंगी।
देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण अपना लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। यह एक रिकॉर्ड होगा।
Nirmala sitaraman is all set to present paperless budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 23, 2024 | 11:12 AM
