National Doctors' Day: सफेद कोट के पीछे छिपा मानसिक दबाव? जानिए डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के संघर्ष की कहानी

National Doctor’s Day 2026: डॉक्टर के सफेद कोट के पीछे एक ऐसी यात्रा छिपी होती है, जो भारी मानसिक दबाव और भावनात्मक तनाव से भरी होती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी से लेकर पढ़ाई, नाइट शिफ्ट और मरीजों की मौत तक डॉक्टर की सच्ची कहानी।
national-doctors-day-2026-doctors-mental-health-burnout-stress-awareness
डॉकटर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on
National Doctors day
मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से लेकर एमबीबीएस और पोस्टग्रेजुएट छात्रों तक, सभी को पढ़ाई, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, मरीजों की मौत, असाइनमेंट, नाइट ड्यूटी और लॉन्ग वर्किंग आवर जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सा का यह सफर मानसिक और भावनात्मक तनाव से भरा होता है।
Doctors day 2026
डॉक्टर बनने का रास्ता आसान नहीं होता। मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने से पहले ही छात्रों के लिए ये परीक्षाएं ही उनकी पूरी दुनिया बन जाती हैं। ऐसे में यदि परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो वर्षों की मेहनत, त्याग और उम्मीदें पलभर में टूट जाती हैं।
Doctors day india
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने के बाद भी छात्रों का मानसिक दबाव कम नहीं होता, बल्कि कई गुना बढ़ जाता है। पढ़ाई और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। समस्या विषय में नहीं है, बल्कि लगातार होने वाले टेस्ट, परीक्षाएं और शिक्षा से जुड़ी बड़ी उम्मीदें छात्रों में लगातार चिंता और बर्नआउट पैदा करती हैं।
Doctors in stress
अधिकांश मेडिकल संस्थान छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब पूरे संस्थान का सहयोग मिले। संस्थान में मेंटर-मेंटी प्रोग्राम, मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सेशन और विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
medical student
तनाव को कम करने के लिए गैर-जरूरी लेक्चर की संख्या कम की जाए और छात्रों को सेल्फ स्टडी के लिए अधिक समय मिलना चाहिए। साथ ही पाठ्यक्रम और परीक्षा कार्यक्रम इस तरह तैयार किए जाएं कि छात्रों को पर्याप्त आराम का समय भी मिल सके।
Doctors mental health
अधिकांश छात्रों के लिए एमबीबीएस केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि जीवनभर का सपना होता है। लेकिन भविष्य के डॉक्टरों को तैयार करने की प्रक्रिया उनकी मानसिक सेहत की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।
Mental Health of Doctors
इस नेशनल डॉक्टर्स डे पर केवल सफेद कोट पहनने वाले डॉक्टरों का सम्मान करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन छात्रों को भी सहयोग, संवेदनशीलता और सुरक्षित माहौल देना जरूरी है, जो भविष्य में यह जिम्मेदारी निभाने वाले हैं।
Doctor's Day 2026
छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों दोनों का लक्ष्य ऐसा संतुलन बनाना होना चाहिए, जिससे मेडिकल करियर की चुनौतियों का सामना करते हुए कोई भी छात्र अपने सपनों की शुरुआत से पहले ही मानसिक रूप से टूटे नहीं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com