आपातकालीन मॉक अभ्यास एमआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के समग्र पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। अभ्यास में भाग लेने वाली अन्य एजेंसियों में एटीसी (एएआई), एमआईएल का एआरएफएफ सेक्शन, एओसीसी, टर्मिनल प्रबंधन अनुभाग, सुरक्षा अनुभाग, सीआईएसएफ, सिटी फायर सर्विस, एमएडीसी फायर सर्विस, एयर इंडिया एयरलाइंस, इंडिगो एयरलाइंस, स्टार एयर, कतर एयरवेज, सिटी पुलिस, केआईएमएस- किंग्सवे अस्पताल, मैक्स अस्पताल, विवेका अस्पताल, मेडिट्रिना अस्पताल, ऑरियस अस्पताल, वॉकहार्ट अस्पताल, जीएमसीएच और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाएं शामिल थीं। एमआईएल प्रबंधन ने मॉक ड्रिल में शामिल हुई सभी एजेंसियों की उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सराहना की।