Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाग पंचमी पर सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलता है उज्जैन का यह मंदिर, जानिए खासियत

Nag Panchami Ujjain Temple: नाग पंचमी की पूजा वैसे तो कई जगहों पर लेकिन देश में कई प्रसिद्ध नाग मंदिर स्थित है जहां पर नाग देव की पूजा का महत्व होता है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक मंदिर स्थित है जो साल में एक बार ही खुलता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jul 29, 2025 | 01:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

Nag Panchami 2025: आज देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान शिव के परम भक्त नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग पंचमी की पूजा वैसे तो कई जगहों पर लेकिन देश में कई प्रसिद्ध नाग मंदिर स्थित है जहां पर नाग देव की पूजा का महत्व होता है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक मंदिर स्थित है जो साल में एक बार ही खुलता है।

2 / 6

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। जहां पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है। सावन के महीने में यहां पर सावन सोमवार की पूजा का महत्व होता है। वहीं पर नागपंचमी के मौके पर भक्त नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए आते है।

सम्बंधित ख़बरें
1

महाकाल दर्शन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू, जानिए बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

2

तिलक लगा, माला पहनकर हिंदू लड़की को लेकर घूम रहा था मोहम्मद जफर, बजरंग दल ने पीटा

3

Mahashivratri 2026: काशी से उज्जैन तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार

4

बिना झंझट करें महाकाल के दर्शन, उज्जैन-ओंकारेश्वर का टूर होगा सस्ता और सुनहरा, पूरी डिटेल्स पढ़ें

3 / 6

यह नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में एक बार नाग पंचमी पर खुलता है। यह मंदिर महाकाल गर्भगृह के ऊपरी तल पर स्थित है। दरअसल महाकाल मंदिर तीन तलों पर बना हुआ है। सबसे नीचे महाकाल ज्योतिर्लिंग स्थित है। इसके ऊपर ओमकारेश्वर है और सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर स्थित है। यह मंदिर दर्शन के लिए 24 घंटे के लिए खुलता है।

4 / 6

आज नागपंचमी से पहले उज्जैन के इस नाग चंद्रेश्वर मंदिर में 28 जुलाई, सोमवार की रात 12 बजे नाग पंचमी पर्व शुरू होते ही नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत विनीत गिरी महाराज ने पूजन किया। एक अनुमान के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 90 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। एक साल में खुलने की वजह से यहां पर दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती है।

5 / 6

बताते चलें, भगवान नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा बहुत ही अद्भुत है। इस प्रतिमा में भगवान शिव देवी पार्वती के साथ शेषनाग पर विराजित हैं। ये प्रतिमा नेपाल से सिंधिया राजवंश द्वारा यहां स्थापित की गई थी।

6 / 6

इस मंदिर को लेकर एक मान्यता प्रसिद्ध है। इस मान्यता के अनुसार, नागचंद्रेश्वर मंदिर स्थान पर कर्कोटक नाग ने तपस्या की थी। महादेव ने उसे यहीं रहने का वरदान दिया था। तब से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ही कर्कोटक नाग गुप्त रूप से निवास करता है।

Nag chandreshwar temple of ujjain opens only for 24 hours on nag panchami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2025 | 11:34 AM

Topics:  

  • Mahakal Temple
  • Nag Panchami
  • Ujjain

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.