मिर्जापुर 3 के वो दृश्य जो बन जाएंगे आइकोनिक सीन, देखें तस्वीरें

मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर जारी हो चुका है। जिसमें गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है। पूर्वांचल पर किसका सिक्का चलेगा, किसकी हुकूमत चलेगी, यही मिर्जापुर 3 की कहानी होने वाली है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे दृश्य हैं जो इस सीजन के आइकॉनिक सीन बन जाएंगे।
Mirzapur 3 Photos
Updated on
Beena Tripathi Giddu Pandit
गुड्डू पंडित और बिना त्रिपाठी का यह सीन बेशक इस सीजन का आईकॉनिक सीन बन जाएगा, यह कहना गलत नहीं होगा। मिर्जापुर 3 सीजन में गुड्डू पंडित और बिना त्रिपाठी की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेताब है।
Guddu Pandit Father
गुड्डू पंडित के पिता का किरदार निभाने वाले कोर्ट में खड़े होकर इस बात पर पछतावा जाहिर कर रहे हैं कि गुड्डू उनका बेटा है यही उनका सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।
Golu Gupta
गोलू गुप्ता बेहद खतरनाक अंदाज में इस सीजन में नजर आ रही है। पिछले दो सीजन की अगर बात की जाए तो लड़कियों का वर्चस्व कम दिखाई दिया था। लेकिन तीसरे सीजन में लड़कियां धमाल करते हुए नजर आएंगी।
Madhuri Yadav Mirzapur 3
माधुरी यादव का मिर्जापुर के पिछले सीजन में भी अहम रोल रहा है। इस सीजन में भी वह अहम भूमिका में नजर आ रही है। सफेद साड़ी में उनका यह लुक इस सीजन में आईकॉनिक सीन बन जाएगा।
Guddu pandit mirzapur 3
गुड्डू पंडित मिर्जापुर 3 में त्रिपाठी चौक पर कालीन भैया की लगी मूर्ति तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे साफ पता चलता है कि वह कालीन के वर्चस्व को पूरी तरह से मिटा देना चाहते हैं।
Kaleen Bhaiya Statue and Guddu pandit
गुड्डू पंडित का यह गुस्से वाला रूप दिख रहा है जहां वह कालीन भैया की प्रतिमा को तोड़ने से पहले अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Guddu Bhaiya Mirzapur 3
यह सीजन गुड्डू पंडित के ही नाम रहेगा यह कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि इसमें कालीन और गुड्डू के बीच की लड़ाई और पूर्वांचल पर वर्चस्व की कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर देखकर यह साफ पता चलता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com