Saree Styling Tips: मलाइका अरोड़ा से नीता अंबानी तक, साड़ी को रॉयल लुक के लिए अपनाएं ये 5 स्टाइलिंग एलिमेंट

Saree Styling: साड़ी में रॉयल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा से लेकर नीता अंबानी तक के स्टाइल से इंस्पिरेशन लें। जानें 5 ऐसे स्टाइलिंग एलिमेंट, जो आपके सिंपल साड़ी को भी बना देंगे खास।
malaika arora nita ambani royal saree styling tips.
साड़ी स्टाइलिंगफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
royal saree styling tips.
साड़ी का पूरा लुक ब्लाउज से बदल सकता है। नीता अंबानी की तरह एम्ब्रॉयडरी, सीक्विन या बारीक बीडवर्क वाला ब्लाउज चुनें। सिंपल साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहनने से आउटफिट को रिच और रॉयल फिनिश मिलती है।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
रॉयल साड़ी लुक के लिए ज्वेलरी का चुनाव सोच-समझकर करें। नीता अंबानी की तरह पोल्की चोकर, कुंदन नेकलेस या बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन सकती हैं। अगर नेकलेस हैवी है तो बाकी ज्वेलरी हल्की रखें।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
मलाइका अरोड़ा के हालिया मेटैलिक साड़ी लुक की सबसे खास बात उनकी स्टोन और पर्ल डिटेलिंग वाली बेल्ट है। आप भी साड़ी के साथ गोल्डन बेल्ट, पर्ल वेस्ट चेन या ट्रेडिशनल कमरबंद पहन सकती हैं।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
महंगी साड़ी पहनने के बाद भी अगर उसकी प्लीट्स और पल्लू सही तरीके से सेट न हों तो पूरा लुक बिगड़ सकता है। नीता अंबानी की तरह पल्लू को करीने से ड्रेप करें। प्लीट्स एकसमान रखें और साड़ी की बॉर्डर को खूबसूरती से दिखाएं। फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
रॉयल साड़ी लुक के साथ हेयरस्टाइल भी उतना ही खास होना चाहिए। आप बालों में स्लीक लो बन बनाकर उसमें सफेद गजरा लगा सकती हैं। अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो सॉफ्ट वेव्स या लो बन भी बना सकती हैं।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
साड़ी के साथ मेकअप बहुत ज्यादा हैवी रखने की जरूरत नहीं है। नीता अंबानी की तरह सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, हल्का शिमर, डिफाइंड आईज और माथे पर छोटी-सी बिंदी लगाएं। लिपस्टिक के लिए न्यूड पिंक, रोज या सॉफ्ट ब्राउन शेड चुनें।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
मेटैलिक गोल्ड, आइवरी, फ्यूशिया पिंक और डीप रेड जैसे रंग फेस्टिव और वेडिंग लुक में खास लगते हैं। ध्यान रखें कि साड़ी और ज्वेलरी के रंग एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करें। हर चीज को एक ही रंग का रखने के बजाय हल्का कॉन्ट्रास्ट भी खूबसूरत लगेगा।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
अगर आप नेकलेस नहीं पहनना चाहतीं तो बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें। फ्लोरल ईयररिंग्स, डायमंड ईयरकफ या कुंदन झुमके साड़ी के साथ खूबसूरत लगते हैं। जब ब्लाउज की नेकलाइन हैवी हो, तब ईयररिंग्स ही अट्रैक्शन होता है।फोटो.सोशल मीडिया
royal saree styling tips.
साड़ी के साथ सही बैग चुनना भी जरूरी है। एम्ब्रॉयडर्ड पोटली, पर्ल क्लच या गोल्डन एम्बेलिश्ड बैग आपके पूरे लुक को खास बनाता है। नीता अंबानी के पिचवाई इंस्पायर्ड पोटली बैग खूबसूरत है। बस बैग की डिटेलिंग साड़ी से मेल खाती हो।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.