दिसंबर वीकेंड में बना लीजिए राजस्थान की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान, आएगा खूब मजा
वैसे तो देश में कई जगह घूमने की की है जहां पर आप अपनी ठंडी की छुट्टियां बिता सकते है। अगर राजस्थान जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पर कई सारी खुबसूरत जगहें है जहां पर आप घूम सकते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
Winter Rajasthan Places: दिसंबर के महीने में विंटर वेकेशन लग जाते है इसमें हर कोई कहीं ना कहीं घूमने का प्लान करते है। वैसे तो देश में कई जगह घूमने की की है जहां पर आप अपनी ठंडी की छुट्टियां बिता सकते है। अगर राजस्थान जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पर कई सारी खुबसूरत जगहें है जहां पर आप घूम सकते हैं चलिए जानते है इनके बारे में।
जयपुर- राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी कहे जाने वाले इस शहर में घूमने का प्लान आप कर सकते है। यहां पर आपको घूमने के लिए आमेर का किला, हवा महल, जंतर मंतर, गलताजी मंदिर, नाहरगढ़ किला, जल महल, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, रामबाग पैलेस में से कोई एक प्लान कर सकते है।यहां पर खाने से लेकर शॉपिंग करने के लिए कई जगहें है।
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उदयपुर- राजस्थान का झीलों का शहर कहे जाने वाली इस जगह पर आपको खूबसूरत झीलें देखने के लिए मिलेगी। इसके अलावा यहां पर आप घूमने के लिए आप लेक पैलेस, उदयपुर सिटी पैलेस, जय मंदिर, सज्जनगढ़ मानसून पैलेस, फतेहसागर झील, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी, दूध तलाई झील आदि जगहों के मजे ले सकते हैं और शॉपिंग भी कर सकते है।
माउंट आबू- अगर आप राजस्थान में पहाड़ों का मजा लेना चाहते हैं तो, यहां पर आपको कई खूबसूरत जगहें घूमने के लिए मिलेगी। आप नक्की झील, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, टॉड रॉक, अचलगढ़ किला, पीस पार्क, ट्रेवर्स टैंक, हनीमून पॉइंट और सनसेट पॉइंट जैसे जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर तिब्बती मार्केट की भी रौनक दिखती है।
जैसलमेर- यह शहर फोर्ट के लिए जाना जाता है यहां पर आपको कई पुरानी हवेलियां देखने के लिए मिलेगी। इसमें ही जैसलमेर का किला, सैम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट नेशनल पार्क, गदिसर लेक, सलीम सिंह की हवेली, सलीम सिंह की हवेली, पटवों की हवेली, व्यास छतरी, सैम रेत के टीले वाली जगहों पर आप एक्सप्लोर कर सकते है।
