महाकुंभ को सबके लिए सुरक्षित, सुगम, आनंददायक और यादगार बनाने के लिए तमाम इंतजाम किया गया हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े तमाम पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। प्रयागराज में 144 साल बाद होने जा रहे भव्य-दिव्य पूर्ण महाकुंभ की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। संगम की रेती पर कुंभ नगरी सज चुकी है। इसकी रौनक देखते ही बनती है। महाकुंभ के दौरान 6 खास तिथियों को होने वाले खास अमृत स्नान और कल्पवास के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।