Karwa Chauth Mehndi: मेहंदी लगाने का समय कम है? गहरा रंग पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Karwa Chauth Mehendi Tips: करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए जानें सही मेहंदी चुनने, उसे लगाने और हटाने से जुड़ी जरूरी बातें।
karwa chauth mehndi dark colour tips.
मेहंदी टिप्सफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Karwa Chauth Mehendi Tips
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने में देर हो गई है? कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर रंग को गहरा किया जा सकता है। हालांकि, रंग की गहराई मेहंदी की गुणवत्ता और उसे हाथों पर रखने के समय पर निर्भर करता है।फोटो.सोशल मीडिया
Karwa Chauth Mehendi Tips
ताजी और भरोसेमंद क्वालिटी की मेहंदी चुनें। बहुत जल्दी रंग देने का दावा करने वाले केमिकल युक्त उत्पादों से सावधान रहें। खासकर PPD युक्त ब्लैक हिना से एलर्जी और त्वचा को नुकसान होता है।फोटो.सोशल मीडिया
Karwa Chauth Mehendi Tips
हाथों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। हथेलियों पर क्रीम, तेल या लोशन लगा हो, तो उसे साफ कर लें। साफ त्वचा पर मेहंदी लगाना आसान रहता है।फोटो.सोशल मीडिया
Karwa Chauth Mehendi Tips
मेहंदी को बहुत जल्दी खुरचकर न हटाएं। जितना समय आपके पास हो, उसका सही इस्तेमाल करें, क्योंकि रंग तुरंत गहरा नहीं होता। उसे समय दें और मेहंदी को हथेलियों पर कुछ समय के लिए लगे रहने दें। फोटो.सोशल मीडिया
Karwa Chauth Mehendi Tips
मेहंदी हटाने के बाद कुछ समय तक हाथों को पानी से दूर रखें। रंग अगले 24-48 घंटों में धीरे-धीरे गहरा होता है। तेल लगाने से रंग गहरा होता है।फोटो.सोशल मीडिया
Karwa Chauth Mehendi Tips
मेहंदी का रंग पहले नारंगी और फिर लाल-भूरा हो सकता है। नींबू-चीनी, लौंग का धुआं या बहुत गर्म चीजों से रंग गहरा करने की कोशिश में त्वचा को नुकसान न पहुंचाएं।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com