Kangana Raksha Bandhan Look: साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक, कंगना के इस ट्रेडिशनल लुक से लें इंस्पिरेशन

Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look: रक्षाबंधन पर कंगना रनौत ने बांधनी साड़ी में अपना देसी अंदाज दिखाया। मोतियों की माला और मिनिमल मेकअप से लेकर पारंपरिक पूजा लुक तक, उनके इस अंदाज से लें 6 फैशन टिप्स।
Kangana ranaut raksha bandhan 2026 blue bandhani saree look jewellery fashion
कंगना रानौतफोटो.सोशल मीडिया
Updated on
Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look
रक्षाबंधन के लिए कंगना ने गहरे नीले रंग की बांधनी साड़ी चुनी, जिस पर सफेद ज्योमेट्रिकल पैटर्न नजर आ रहा है। नीले-हरे और हल्के सुनहरे बॉर्डर ने साड़ी को और खूबसूरत बना दिया। फोटो.सोशल मीडिया
Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look
इस खूबसूरत नीले रंग की साड़ी के साथ कंगना ने देशी स्टाइल का ही ब्लाउज पहना है, जो इसे पारंपरिक पूजा का लुक देता है। कंगना ने ब्लाउज को बेहद सिंपल और लंबी बाजू में रखा है। जिसकी सादगी पूरे लुक को बैलेंस करती है। बिना ज्यादा डिजाइन के यह ब्लाउज साड़ी के प्रिंट को ही लाइमलाइट में रखता है।फोटो.सोशल मीडिया
Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look
कंगना ने साड़ी के साथ लेयर्ड मोतियों की माला पहनी, जो उनके पारंपरिक लुक को रॉयल टच दे रही है। अगर आप भी साड़ी में एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो मोतियों की माला एक शानदार विकल्प हो सकती है। हल्की पारंपरिक ज्वेलरी और चूड़ियों के साथ यह नेकपीस बेहद खूबसूरत लग रहा है।फोटो.सोशल मीडिया
Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look
कंगना के लुक में सबसे छोटी लेकिन सबसे खास डिटेल उनकी लाल बिंदी है। माथे पर लगी यह पारंपरिक बिंदी नीली साड़ी के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट कर रही है।फोटो.सोशल मीडिया
Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look
कंगना के खुले घुंघराले बालों के साथ उनका यह अंदाज सादगी और पारंपरिक खूबसूरती का अच्छा बैलेंस लग रहा है। कंगना ने बालों को खुला रखते हुए अपने नैचुरल वेवी और घुंघराले अंदाज को बरकरार रखा। खुले बालों ने उनके पारंपरिक साड़ी लुक को थोड़ा मॉडर्न और सहज टच दिया।फोटो.सोशल मीडिया
Kangana Ranaut Raksha Bandhan Look
मेकअप में कंगना ने ज्यादा तामझाम नहीं किया और नैचुरल ग्लो को बरकरार रखा है। हल्का बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड टोन लिप्स ने उनके फेस्टिव लुक को एलिगेंट बनाए रखा।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com