June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
OTT Movies And Series: जून 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। भूत बंगला, राजा शिवाजी, गुल्लक सीजन 5, ब्राउन और धुरंधर: द रिवेंज जैसी बड़ी फिल्में और सीरीजरिलीज होंगी।
- Written By: सोनाली झा
जून का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए जबरदस्त मनोरंजन लेकर आया है। इस महीने क्राइम, कॉमेडी, हॉरर, रोमांस, ऐतिहासिक ड्रामा और एक्शन से भरपूर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘राजा शिवाजी’ तक, दर्शकों को हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा।
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘द वॉचर्स’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक रहस्यमयी और डरावनी कहानी है, जो दर्शकों को रोमांचित करने का वादा करती है। इसके अलावा ‘ऑफिस रोमांस’ नामक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी 5 जून को नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिल्म की कहानी एक कंपनी की सीईओ और उसके कर्मचारी के बीच पनपने वाले रिश्ते पर आधारित है।
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
क्रेज हो तो ऐसा… व्यूअरशिप के मामले में भी नंबर-1 बनी RCB, विराट कोहली की टीम के मैचों पर आया व्यूज का सैलाब
फिल्मों में नहीं थी कोई दिलचस्पी, लेकिन किस्मत ने बना दिया निर्देशक, जानें Mani Ratnam की कहानी
लोकप्रिय वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 5’ 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज होगी। मिडिल क्लास परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाने वाली यह सीरीज पहले ही दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है। वहीं रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी 5 जून को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित एक सिंगल मदर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी पर आधारित है। वहीं 5 जून को जी5 पर रिलीज होने वाली ‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी, जो अपराधियों से लड़ने के साथ-साथ निजी संघर्षों का सामना भी करती हैं।
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 12 जून को नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिल्म में डर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। महीने के अंत में 26 जून को रिलीज होने वाली ‘राजा शिवाजी’ खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन अभिनीत यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों को बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करेगी।
जून की शुरुआत अमेरिकी क्राइम ड्रामा ‘लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम यूनिट’ से हुई है, जो 1 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। वहीं 2 जून को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली ‘हस्तिनापुर के वीर’ में महाभारत के पांडवों की कहानी को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। 3 जून को प्राइम वीडियो पर आने वाली ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाइटन के सफर को दिखाएगी। इसमें नसीरुद्दीन शाह और जिम सरभ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
