Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्टिंग के लिए हिना खान ने छोड़ दिया था घर, पापा हो गए थे नाराज, रिश्तेदारों ने खत्म कर लिया था रिश्ता

आज हिना खान अपना 37वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हिना अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन दिनों हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं फिर भी एक्ट्रेस काम करने से पीछे नहीं हटती। आज वो इंडस्ट्री की हाइस्टे पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर शोबिज में जगह बनाई है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की है। यहां तक की उन्हें अपना ही घर छोड़ना पड़ गया था। आइए जानें आखिर क्यों हिना खान ने अपना घर छोड़ा?

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Oct 02, 2024 | 01:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 7

एक्ट्रेस को इस इंडस्ट्री में लगभग 15 साल हो चुके हैं। अपने करियर में एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिना ने 'अक्षरा' के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

2 / 7

हिना खान ने पैरेंट्स कभी नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग की दुनिया में जाएं। इसके बाद भी उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपना करियर बनाया। 2009 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी दौरान उनका उनके परिवार के साथ रिश्ता कमजोर होने लगा था।

सम्बंधित ख़बरें
1

पति रॉकी और परिवार के सपोर्ट से मजबूत बनीं हिना खान, बोलीं- मैंने खुद को कभी मरीज नहीं माना

2

टीवी वेडिंग पर हिना खान का बड़ा बयान, अविका गौर के पति मिलिंद को बताया ‘एक नंबर का कंजूस’

3

Hina Khan Health: मुंबई की खराब हवा बनी हिना खान की परेशानी की वजह, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

3 / 7

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में हिना ने बताया था कि वो एक रूढ़िवादी कश्मीरी परिवार से आती हैं। उनके जैसे परिवारों में एक्टिंग करियर का ऑप्शन ही नहीं होता। उनके माता-पिता उन्हें कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली भी नहीं भेजना चाहते थे।

4 / 7

हिना के पिता उनके एक्टिंग करियर से खुश नहीं थे, हालांकि बाद में वो मान गए थे। उनके एक दोस्त के कहने पर उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दिया था। जब उन्हें सेलेक्ट किया गया, तो उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। अगले दिन उन्हें डायरेक्टर्स ने कॉल करके ये खबर सुनाई थी।

5 / 7

एक्ट्रेस इस सीरियल के लिए माता-पिता को बिना बताए ही मुंबई चली गई थीं। उस वक्त एक्ट्रेस महज 20 साल की थीं। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन टीम वालों ने ही मुंबई में उनका रहने का इंतजाम किया था।

6 / 7

हिना को अपने पिता को ये बात बताने में हफ्ते लग गए थे कि वो एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इस पर हिना के पिता बहुत गुस्सा हुए थे। इसके बाद उनकी मां के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनसे नाता तोड़ लिया था।

7 / 7

काफी मनाने के बाद उनके पेरेंट्स बाद में मान गए। उनके पापा ने उनके आगे पढ़ाई जारी रखने की शर्त रखी थी। तब हिना ने पढ़ाई के साथ एक्टिंग की। बाद में उनके माता पिता भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गए।

Hina khan left home for acting father got angry relatives ended the relationship know her struggle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2024 | 01:27 PM

Topics:  

  • hina khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.