हिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण, देखें तस्वीरें
Himanta Biswa Sarma Resignation: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि 11 मई के बाद नई सरकार को गठन होगा।
- Written By: प्रिया जैस
हिमंता बिस्वा सरमा ने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर अपना इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही, राज्यपाल ने उनसे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया है।
इस बीच, चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जोरदार जीत दर्ज की है। 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को केवल 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि क्षेत्रीय दलों में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) ने 10-10 सीटें जीतीं।
बांग्लादेशियों से मोहब्बत नहीं लेकिन मियां नाम पर प्रताड़ना गलत, बदरुद्दीन अजमल का BJP पर बड़ा हमला
Assam GI Tag Products: सिंगापुर भेजी गई तेजपुर लीची, CM हिमंता बोले- वैश्विक बाजार पर है फोकस
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
अन्य दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 1 सीट के साथ अपना खाता खोला। इस प्रचंड जीत के साथ भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जिससे राज्य में उसकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है।
अन्य दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 1 सीट के साथ अपना खाता खोला। इस प्रचंड जीत के साथ भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जिससे राज्य में उसकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है।
अब अगला कदम भाजपा विधायक दल की बैठक का होगा, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, हिमंता बिस्वा सरमा कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे, जब तक नई सरकार औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण नहीं कर लेती।
