Ganesh Chaturthi Gift Ideas: बप्पा के दर्शन पर खाली हाथ न जाएं, अपनों के लिए चुनें ये 7 खास गिफ्ट
Ganpati Gift Ideas: गणेश चतुर्थी सिर्फ बप्पा के स्वागत का त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी मौका है। 7 गिफ्ट आइडिया ट्राई करें, जो पूजा, होम डेकोर, और का अच्छा कॉम्बिनेशन है।
ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, दीया, छोटा गणेश डेकोर पीस और एक हैंडरिटन नोट मिलाकर अपना हैम्पर बनाएं। कम बजट में भी इसे कस्टमाइज किया जा सकता है और सामने वाले को गिफ्ट में पर्सनल टच महसूस होगा। फोटो.सोशल मीडिया
घर की दीवार या पूजा वाली जगह को सजाने के लिए गणेश जी की पेंटिंग एक खूबसूरत विकल्प है। अगर गिफ्ट को पर्सनल बनाना है तो फ्रेम में छोटा-सा शुभ संदेश या नाम भी जोड़ सकते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
बादाम, काजू और किशमिश का छोटा पैक एक क्लासिक और उपयोगी गिफ्ट है।
इसे खूबसूरत पोटली या फेस्टिव बॉक्स में पैक करके बजट के हिसाब से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
फोटो.सोशल मीडिया
गणेश उत्सव पर पौधा गिफ्ट करके खुशी के साथ हरियाली भी बांट सकते हैं।
मनी प्लांट, तुलसी या कोई खूबसूरत इंडोर प्लांट सजावटी पॉट में देकर इसे थोड़ा और खास बनाएं।
फोटो.सोशल मीडिया
ब्रास या कॉपर की पूजा थाली में दिया, रोली-कुमकुम और पूजा की दूसरी जरूरी चीजें शामिल कर सकते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें त्योहारों पर पूजा की तैयारी और सजावट पसंद है।फोटो.सोशल मीडिया
गणेश जी की छोटी मूर्ति या खूबसूरत वॉल आर्ट घर की सजावट के साथ शुभता का एहसास भी देती है। दोस्तों और परिवार के लिए यह एक ट्रेडिशनल लेकिन हमेशा पसंद आने वाला गिफ्ट है। फोटो.सोशल मीडिया
साधारण मिठाई की जगह गणेश डिजाइन वाले दीये या लड्डू शेप कैंडल जैसे यूनिक विकल्प दे सकते हैं। ये गिफ्ट पूजा के साथ घर की फेस्टिव डेकोरेशन में भी इस्तेमाल हो जाएंगे।