त्वचा को नमी देने के लिए, डाइट में एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फल, हरी सब्ज़ियां, मछली, सीड्स, और नट्स शामिल करें। विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर चीज़ें खाएं। ठंड में खाने में घी का इस्तेमाल करें जिससे आपकी त्वचा की नमी प्राकृतिक तरीके से बनी रहती है। रोज़ाना एक चम्मच गाय का घी खाने से त्वचा की शुष्कता दूर होती है। दूध रोज़ रात को सोने से पहले पीना चाहिए जिससे भी आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी।