Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के लालबागचा राजा की पहली झलक, जानें इस बार स्वरूप में क्या है खास

Lalbaugcha Raja 2025: मुंबई में स्थित लालबागचा राजा की पहली झलक रविवार यानी 24 अगस्त को दिखाई दी। इस खास मौके पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त बप्पा के इस सुंदर स्वरूप को देखने के लिए दूर-दूर से आए थे।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Aug 25, 2025 | 10:37 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 5

महाराष्ट्र की राजधानी में स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर लालबागचा राजा की इस वर्ष की पहली झलक भक्तों के सामने आ गई है। लंबे इंतजार के बाद लालबागचा राजा के दिव्य स्वरूप के दर्शन से भक्तों के बीच उल्लास का माहौल था। हर तरह जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। पूरे शहर में गणपति बप्पा के आगमन की सूचना लोगों को उत्साहित कर रही है।

2 / 5

इस बार के लालबागचा राजा को बहुत ही भव्य और सुंदर तरीके से सजाया गया है। बप्पा का स्वरूप मनमोहक और अलौकिक है। उनके हाथ में चक्र, सिर पर भव्य मुकुट और बैंगनी रंग की धोती में बप्पा की प्रतिमा बहुत आकर्षक लग रही है। बता दें कि मुंबई के लालबागचा राजा सिर्फ एक प्रतिमा नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक है।

सम्बंधित ख़बरें
1

₹1500 महीना और ₹1 लाख तक का लोन; फडणवीस सरकार की इस योजना से महिलाएं बन रहीं ‘बिजनेस वुमन’

2

अदाणी पर आर-पार! राज ठाकरे ने दी ‘देश बंधक’ बनाने की चेतावनी, फडणवीस बोले- मैं उनका वकील नहीं!

3

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव: विदर्भ को क्यों नहीं मिला मौका? OBC आरक्षण के पेंच के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

4

Maharashtra Elections: बिना वोटर ID के भी दे पाएंगे वोट, ये 12 पहचान पत्र बनेंगे आपके ‘हथियार’!

3 / 5

हर साल गणेश चतुर्थी पर स्थापित की जाने वाली यह प्रतिमा 11 दिनों तक भक्तों को दर्शन देती है और अनंत चतुर्दशी के दिन गिरगांव चौपाटी पर विसर्जित की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। मुंबई में इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

4 / 5

लालबागचा राजा के पहली बार दर्शन करने भक्त मुंबई से ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र से पहुंचे। मन्नतें पूरी करने वाले बप्पा के रुप में प्रसिद्ध लालबागचा राजा की महिमा ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। इस दौरान महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी बप्पा को देखकर खुशी से झूम उठे।

5 / 5

इस साल लालबागचा राजा मंडप को भगवान तिरुपति बालाजी की थीम पर सजाया गया है। मंडप किसी स्वर्ण महल जैसे प्रतीत हो रहा है जिसे विशेष तरीके से डिजाइन किया गया है। इस बार साल बप्पा के इस नए स्वरूप ने उनकी प्रतिमा को खास बना दिया है।

First glimpse of mumbai lalbaugcha raja know what is special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 10:37 AM

Topics:  

  • Ganesh Chaturthi
  • Ganesh Chaturthi Photo Gallery
  • Ganesh Utsav
  • Lord Ganesha
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.