आज 25 मई से नौतपा की शुरूआत हो गई है जो नौ दिनों की अवधि के साथ 2 जून 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान नौतपा में सूर्य की उपासना करने से रोग, भय खत्म होता है। इस नौतपा में आप भगवान सूर्यदेव की आराधना करने के साथ कई प्रकार की चीजों का भोग लगाना चाहिए।सूर्य देव को विशेष भोग अर्पित करने से उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और ऊर्जा का संचार होता है।