Diwali Gift Ideas: रिश्तेदारों और दोस्तों को दें ये 8 काम के गिफ्ट, मिठाई और ड्राई फ्रूट्स से हटकर
Budget Diwali Gifts: दिवाली पर रिश्तेदारों और दोस्तों को क्या गिफ्ट दें? हर बार ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, दीये, कैंडल्स देते आएं हैं, तो इस बार इन सबसे हटकर कुछ अलग गिफ्ट करें। जानिए गिफ्ट आइडिया।
बहन, दोस्त या किसी महिला रिश्तेदार को ज्वेलरी ऑर्गनाइजर दे सकती हैं। इसमें अंगूठियां, ईयररिंग्स और चेन अलग-अलग रखी जा सकती हैं। बजट कम हो तो कॉम्पैक्ट ट्रैवल ऑर्गनाइजर चुनें।फोटो.सोशल मीडिया
उन लोगों के लिए सर्विंग ट्रे अच्छा विकल्प है, जिन्हें मेहमानों की खातिरदारी करना पसंद है। लकड़ी, मेटल या सिरेमिक की ट्रे चुन सकती हैं। डिजाइन ऐसा रखें जो रोजमर्रा में भी इस्तेमाल हो सके।फोटो.सोशल मीडिया
कुकिंग पसंद करने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों को मसालों के छोटे जार या स्पाइस ऑर्गनाइजर दिए जा सकते हैं। खरीदने से पहले देखें कि जार साफ करना आसान हो और ढक्कन अच्छी तरह बंद होते हों।फोटो.सोशल मीडिया
सिर्फ सजावटी थाली के बजाय ऐसा पूजा सेट चुनें, जिसमें रोली, कुमकुम, दीपक और दूसरी छोटी चीजें व्यवस्थित रखी जा सकें। यह त्योहारों के साथ नियमित पूजा में भी काम आएगा।फोटो.सोशल मीडिया
जो दोस्त अक्सर यात्रा करते हैं, उन्हें टॉयलेटरी पाउच या छोटे ट्रैवल ऑर्गनाइजर दिए जा सकते हैं। इनमें स्किनकेयर, चार्जर या दूसरी छोटी चीजें अलग रखी जा सकती हैं। यह गिफ्ट पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए उपयोगी है।फोटो.सोशल मीडिया
पौधों का शौक रखने वाले लोगों को छोटा मनी प्लांट या अन्य आसान देखभाल वाला इंडोर प्लांट दे सकती हैं। इसे सजावटी गमले में रखें और साथ में देखभाल की छोटी-सी पर्ची दें। गिफ्ट चुनते समय सामने वाले के घर में रोशनी और जगह का ध्यान रखें।फोटो.सोशल मीडिया
कन्फ्यूजन है कि किसे क्या गिफ्ट दें, तो खूबसूरत लिफाफे में कैश देना भी अच्छा विकल्प है। इससे सामने वाले को अपनी जरूरत या पसंद की चीज खरीदने की आजादी मिलती है। लिफाफे को दिवाली थीम वाले गिफ्ट रैप या छोटे गिफ्ट बॉक्स के साथ दें।फोटो.सोशल मीडिया