चेन्नई एक्सप्रेस को पूरे हुए 11 साल, जानें दीपिका पादुकोण के बारे में दिलचस्प बातें
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के रिलीज को 8 अगस्त यानी आज 11 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा दीपिका पादुकोण का मीनाम्मा का किरदार था।
- Written By: सोनाली झा
चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार पावर नजर आए थे, जिनका जादू सिल्वर स्क्रीन पर चला था। फिल्म सुपरहिट हुई थीं।
दीपिका पादुकोण के के किरदार के आकर्षण, हास्य और कोमलता के मिश्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की सफलता ने दीपिका और डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक मजबूत टीम बना दिया।
दीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
Father’s Day: फादर्स डे पर पापा के साथ देखें ये 10 दिल छू लेने वाली बॉलीवुड फिल्में, यादगार बन जाएगा उनका दिन
दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में नए किरदार शक्ति शेट्टी के रूप में नजर आएगी। रोहित शेट्टी ने उन्हें अपने कॉप यूनिवर्स से इंट्रोड्यूस कराते हुए कहा है कि नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी।
लेडी सिंघम के रूप में दीपिका ने अपनी मजबूत भूमिका निभाई है, साथ ही उन्हें एक निडर और शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में सभी के सामने पेश किया गया है।
रोहित शेट्टी ने एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए, लेडी सिंघम के ऊपर एक और फिल्म बनाने की प्लानिंग को भी शेयर किया, जिसमें दीपिका का अहम रोल होगा।
रोहित ने कहा था कि वह हीरो की तरह हैं और हम जो कर रहे हैं वह यह है कि हम उनकी कहानी के साथ आगे बढ़ेंगे। हम एक ऐसी फिल्म बनाएंगे जिसमें सिर्फ दीपिका होंगी। यह उनकी कहानी है।
दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी को एक बार फिर साथ काम करते देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फैंस का मानना है कि उनकी नई फिल्म शाहरुख खान के साथ "चेन्नई एक्सप्रेस" जितनी ही शानदार होगी।
