इन देशों में केवल केंडल जलाकर नहीं अजीबो-गरीब तरीके से मनाते हैं क्रिसमस, सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
वैसे तो केंडल और केक के जरिए इस क्रिसमस के त्योहार को मनाते है लेकिन दुनिया के कई देशों में अजीबोगरीब परंपराएं प्रचलित है।
- Written By: दीपिका पाल
Christmas Celebrations in world: दुनियाभर में धर्मों के अनुसार कई त्योहार मनाए जाते हैं इन दिनों ईसाईयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस ट्रेंडिंग पर है। जिसे लेकर गिरजाघरों में तैयारी जोरों पर है तो वहीं पर 25 दिसंबर को भगवान यीशु का दिन मनाया जाएगा। वैसे तो केंडल और केक के जरिए इस त्योहार को मनाते है लेकिन दुनिया के कई देशों में अजीबोगरीब परंपराएं प्रचलित है चलिए जानते हैं इसके बारे में..
नॉर्वे में झाड़ू छिपाना- इस देश में खास तरीके से क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यहां लोग अपने घरों में झाड़ू छुपा देते हैं इससे माना जाता है कि, ऐसा नहीं करते है तो बुरी आत्माएं उन्हें चुराकर ले जाती है। नकारात्मकता को दूर करने के लिए यह तरीका अपनाया जाता है।
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
जूतों में कैंडी भरना- अजीबोगरीब परंपरा के लिए जर्मनी में भी क्रिसमस की रात बच्चे यह अनोखी परंपरा करते है। यहां पर सभी बच्चे घर के बाहर अपने जूते रखते हैं. अगर उनका बर्ताव साल भर अच्छा रहता है तो उनके जूतों में कैंडी होती है।
टेबल पर लगती है एक्सट्रा प्लेट- दुनिया के इस देश पुर्तगाल में क्रिसमस को अनोखे तरीके से मनाया जाता है। लोगों का मानना है कि उनके पूर्वज मरने के बाद क्रिसमस मनाने धरती पर आते हैं. इस दिन पुर्तगाल में खाने की टेबल पर लोग अपने पूर्वजों के लिए भी प्लेट लगाते हैं।
जापान में केएफसी खाना- इस देश में केएफसी को चुना गया है इसके अनुसार क्रिसमस के मौके पर लोग केएफसी से खाना ऑर्डर करना पसंद करते है।1970 में केएफसी ने जापान में क्रिसमस के लिए एक विशेष प्रचार अभियान चलाया था और तब से जापान में क्रिसमस के दौरान यह परंपरा बन गई। इसे खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।
