Chhath Puja 2024: इन दिनों भारत में दिवाली के बाद छठ व्रत पूजा का माहौल बना हुआ है। यहां पर इस पूजा का यूपी-बिहार में खासा महत्व देखने के लिए मिलता है तो इस दिन छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। इस व्रत का वास्तविक महत्व भारत से जुड़ा है लेकिन देश के अलावा विदेश में भी इस माहौल देखने के लिए मिलता है।
नेपाल- भारत का पड़ोसी देश नेपाल प्राचीन संस्कृतियों वाला देश है। यहां पर भारत की तरह ही बड़ी ही धूमधाम के साथ सभी व्रत-त्योहार मनाए जाते है। इसमें छठ पूजा की बात करें तो, तराई क्षेत्र के लोगों और मधेसी समुदाय के बीच यह प्रसिद्ध है. श्रद्धालु घाट पर एकत्र होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
अमेरिका- इस देश में भारतीय अप्रवासियों की संख्या वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में काफी है। यहां पर रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग छठ पूजा करते है। भक्त सूर्य देव की पूजा करने के लिए स्थानीय झीलों और नदियों के तट पर इकट्ठा होते हैं।छठ पूजा का उत्सव अमेरिका के कई हिस्सों में लोकप्रिय हो गया है।
मॉरीशस- इस देश में भारतीय मूल के लोगों का एक बड़ा समुदाय है, जिनमें से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी हैं. मॉरीशस में छठ पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है।
थाईलैंड- छठ पूजा का महत्व थाईलैंड में भी अच्छा खासा होता है। थाईलैंड में रहने वाले भारतीय परिवारों की आस्था को देखते हुए वहां के थाई परिवारों ने भी छठ मैया का व्रत शुरू कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया- छठ पूजा का असर मेलबर्न में देखने के लिए मिलता है यहां पर भारतीय समुदाय के लोग मेलबर्न के विभिन्न घाटों पर एकत्रित होते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य की पूजा करते हैं. यहां स्थानीय समुदाय के सहयोग से छठ पूजा का आयोजन किया जाता है।
कनाडा- छठ पूजा का उत्साह कनाडा में भी देखने के लिए मिलता है यहां के टोरंटो और वैंकूवर जैसे शहरों में भारतीय मूल के लोग उत्सव मनाते है। लोग विशेष स्थानों पर इकट्ठा होते हैं और पारंपरिक रूप से सूर्य देव की पूजा करते हैं. भारतीय आप्रवासी भी इस त्योहार के महत्व को अपने बच्चों को बताते हैं।साथ ही अन्य देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और फिजी जैसे देशों में भी छठ मनाते है।