जैसलमेर राज घराने के 44वें महारावल बने चैतन्यराज सिंह, देखें राजतिलक की तस्वीरें

राजतिलक के दौरान सोनार फोर्ट लोगों के हुजूम के जयकारों से गूंज उठा।
News
News
Published on
Updated on

राजतिलक के दौरान जैसलमेर के सोनार फोर्ट के राजशाही का एक नया रंग देखने को मिला। शुक्रवार के दिन चैतन्यराज सिंह को महारावल की गद्दी पर बिठाया गया।

25 साल के चैतन्यराज सिंह का राजतिलक देखने लोगों का हजूम इकट्ठा होने लगा था, जिसके बाद भीड़ को रोकने के लिए सोनार फोर्ट का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा।

इस राजतिलक की तैयारियाँ कई दिनों से चल रही थीं। जब चैतन्यराज सिंह अपने निवास जवाहिर पैलेस से फोर्ट जा रहे थे तब लोगों ने उनपर फूलों की बारिश की और उनका स्वागत किया।

पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह के 28 दिसंबर को निधन के बाद, मल मास की अवधि के पूरा होने पर जैसलमेर के नए महारावल चैतन्यराज सिंह को गद्दी पर बिठाया गया।

चैतन्य राज सिंह ने गद्दी संभालने से पहले अपनी कुलदेवी और जैसलमेर के आराध्य लक्ष्मीनाथ भगवान के दर्शन भी किए।

चैतन्यराज सिंह का राजतिलक पूरे रीती-रिवाज़ के साथ हुआ है। पंड़ितों के मंत्रोचार के बीच उन्हें सिहांसन पर बिठाया गया।

राजतिलक के दौरान सोनार फोर्ट लोगों के हुजूम के जयकारों से गूंज उठा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com