दिल्ली के लिए BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं के लिए क्या है खास, तस्वीरों के माध्यम से जानें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को जीतने के लिए भाजपा भी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसके लिए संकल्प पत्र का पहला भाग जारी करते तमाम वायदे किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार बदलने पर भी दिल्ली में पहले चल रही योजनाओं को बंद नहीं होंगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया है।
भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रचार।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रचार दीन ब दीन परवान चढ़ते जा रहा है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में वादों की होड़ लगी हुई है। चुनाव में महिला समेत सभी वोटरों का रूझान अपनी तरफ खींचने के लिए सभी पार्टियां प्रतिमाह महिलाओं औप अन्य वोटरो को एक निश्चित राशि देने का वादा कर रही हैं। (सभी फोटो सोर्सः सोशल मीडिया)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
इसी कड़ी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर दिल्ली में पहले चल रही योजनाओं को बंद नहीं करेंगे, लेकिन उन योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को हम खत्म करेंगे।
महिला समृद्धि योजना।
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की ही तरह भाजपा ने भी महिलाओं को हर माह महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया है।
घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी।
इसके अलावा 500 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
जे. जे. क्लस्टरो में अटल कैटिंस स्थापित।
जे. जे. क्लस्टरो में अटल कैटिंस स्थापित कर मात्र 5 रुपए में पौस्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी।
गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये।
जेपी नड्डा ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार आने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे और न्यूट्रीशन भी दिया जाएगा।
सीनियर सिटिजन को 60-70 साल वालों के लिए पेंशन।
नड्‌डा ने कहा कि दिल्ली में सीनियर सिटिजन को 60-70 साल वालों के लिए पेंशन 2000 से 2500 की जाएगी। 70 साल से ज्यादा वालों, विधवाओं, दिव्यांगों को 3 हजार रुपए मिलेगा, 500 रुपए बढ़ाए गए हैं।
एडिशनल कवर।
वहीं, लोगों को 5 लाख रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से एडिशनल कवर दिया जाएगा, कुल 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। 51 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com