Best Travel Destinations: अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की 10 खूबसूरत जगहें जरूर देखें

Top 10 Tourist Places in India: अक्टूबर में मानसून के बाद मौसम सुहाना और बेहद खूबसूरत नजर आती है। जानें भारत की 10 ऐसी जगहें, जहां इस मौसम में हरियाली, पहाड़, झील और प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे।
Tourist Places India
जैसलमेर, दार्जिलिंगफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Updated on: 
Mussoorie, Uttarakhand
मसूरी: अक्टूबर में मसूरी का मौसम बेहद सुहावना रहता है। साफ आसमान के बीच हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा, केम्प्टी फॉल्स और मॉल रोड की सैर इसे परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं।source: Pinterest
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर में अक्टूबर का मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ठंडा। सिटी पैलेस, लेक पिछोला में बोटिंग और शाम की खूबसूरत रोशनी इस शहर को रोमांटिक ट्रिप के लिए खास बनाती है।source: Pinterest
Munnar, Kerala
मुन्नार: मानसून के ठीक बाद मुन्नार की हरी-भरी चाय की पहाड़ियां अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती हैं। ठंडी हवा और धुंध भरी वादियां इसे नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।source: Pinterest
Goa
गोवा: अक्टूबर में मानसून खत्म होने के साथ ही गोवा में टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो जाती है। साफ समुद्री बीच, कम भीड़ और सुहावना मौसम इसे बीच लवर्स के लिए शानदार समय बनाते हैं।source: Pinterest
Darjeeling, West Bengal
दार्जिलिंग: साफ मौसम में यहां से कंचनजंगा पर्वत का नजारा अद्भुत दिखाई देता है। टॉय ट्रेन की सवारी और चाय बागानों की खूबसूरती इस जगह को खास बनाती है।source: Pinterest
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर: अक्टूबर में रेगिस्तान की तपिश थोड़ी कम हो जाती है, जिससे कैमल सफारी, स्वर्ण किला और रेत के टीलों की सैर करना आरामदायक हो जाता है।source: Pinterest
Coorg, Karnataka
कूर्ग: इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून के बाद यहां की कॉफी बागानों वाली हरियाली और झरने अपने चरम पर होते हैं, जो इसे शांत और खूबसूरत छुट्टियों के लिए आदर्श बनाते हैं।source: Pinterest
Rishikesh, Uttarakhand
ऋषिकेश: गंगा किनारे बसा यह शहर अक्टूबर में एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेहतरीन समय होता है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और योग रिट्रीट के लिए यह मौसम सबसे मुफीद माना जाता है।source: Pinterest
Shillong, Meghalaya
शिलांग: अक्टूबर में शिलांग का मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। झरनों, झीलों और हरी-भरी वादियों के बीच यह जगह पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरती दिखाने वाला परफेक्ट डेस्टिनेशन है।source: Pinterest

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com