Bengali Poori Aloo Dum Recipe: बंगाल की फेमस पूरी-आलू दम घर पर बनाने की आसान रेसिपी, स्टेप-बाय-स्टेप

Poori-Aloo Dum Recipe: बंगाल की मशहूर लूची-आलूर दम की जोड़ी घर पर बनाना चाहती हैं, तो जानें मैदे की फूली हुई लूची और मसालेदार आलू की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी, जिससे नाश्ते का स्वाद हो जाएगा दोगुना।
Bengali Poori aloo dum recipe.
पूरी-आलू दम रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Puri-Aloo Dum Recipe.
बंगाल में लूची और आलूर दम की जोड़ी खास मौकों और नाश्ते में खूब पसंद की जाती है। फूली हुई लूची के साथ मसालेदार आलू की सब्जी का स्वाद घर पर भी आसानी से बना सकती हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
2 कप मैदा, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी, थोड़ा नमक और जरूरत के अनुसार पानी लें। लूची को तलने के लिए तेल भी चाहिए।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
मैदे में तेल और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त लेकिन चिकना आटा गूंथें। इसे ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
आटे की छोटी लोइयां बनाकर गोल और बराबर मोटाई की लूचियां बेल लें। बेलते समय थोड़ा तेल लगाएं, ताकि सूखा मैदा तेल में न गिरे।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
गर्म तेल में लूची डालें और कलछी से हल्का दबाएं। फूलने पर पलटकर निकाल लें। बंगाली लूची को बहुत ज्यादा भूरा करने के बजाय हल्का सुनहरा या क्रीमी रखा जाता है।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
500 ग्राम छोटे आलू, 2 टमाटर, 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, जीरा, तेजपत्ता, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और सरसों का तेल लें।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
आलुओं को उबालकर छील लें। कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके आलुओं को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इससे सब्जी में अच्छा स्वाद आएगा।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
उसी तेल में जीरा और तेजपत्ता डालें। फिर अदरक का पेस्ट, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह भूनें।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
मसाले में भुने आलू डालें। थोड़ा पानी मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट पकाएं। आखिर में गरम मसाला और चाहें तो चुटकी भर चीनी डालें।फोटो.सोशल मीडिया
Puri-Aloo Dum Recipe.
गरमागरम लूची के साथ गाढ़ा आलूर दम परोसें। बंगाली स्वाद के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें और लूची को तलने के तुरंत बाद परोसें।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com