अनीता हसनंदानी ने करवाया बोल्ड प्रेग्नेंसी फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल
मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने पति रोहित रेड्डी के साथ तस्वीरें और करती रहती हैं। हाल ही में अनीता ने बेहद शानदार प्रेग्नेंसी फोटोशूट (Pregnancy Photoshoot) करवाया है। इस फोटोशूट में अनीता का क्यूट बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।वहीं, अनीता के साथ रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी नजर आ रहे हैं।(Photo Credit- @rohitreddygoa/(@anitahassanandani-Instagram)
- Written By: काजल चोपड़े
हाल ही में अनीता ने अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
सुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
इस फोटोशूट में अनीता ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। अनीता चेयर पर बैठेकर बेबी बंप के साथ बोल्ड पोज देते हुए नज़र आ रही है।
अनीता का ये शानदार फोटोशूट रुचिता जैन ने किया है। जो कई अन्य सेलेब्रिटीज के भी प्रेग्नेंसी फोटोशूट कर चुकी हैं।
अनीता ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक कविता भी लिखी है। ये कविता मातृत्व पर है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
अनीता ने कविता में लिखा, किसी किताब के रूप में नहीं, किसी poetry में नहीं, अपने भीतर कुछ रच रही हूं। कुछ अनदेखा सा, कुछ रच रही हूं, या कोई मुझे रच रहा है। उसके आने से, जन्म लूंगी मैं, मां के रूप में… अनीता ने इस कविता का श्रेय परितोष त्रिपाठी को दिया है।
इस फोटोशूट में अनीता हसनंदानी के साथ उनके पति रोहित भी नज़र आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अनीता की प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि अनीता टीवी के कई शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। जिनमें नागिन, यह है मोहबत्ते, काव्यांजलि जैसे शोज़ के नाम शामिल हैं।
टीवी के अलावा अनीता ने कई फ़िल्मों में काम किया हैं।
