पाकिस्तान का ऐसा घर जो अंबानी के एंटीलिया को देता है टक्कर
पाकिस्तान के इस्लामबाद का गुलबर्ग इलाका अपने आलिशान विला और हवेलियों के लिए जाना जाता है। आप पाकिस्तान में बेहतरीन हवेलियां देख रहे हैं तो गुलबर्ग वो जगह है,
- Written By: शिवानी मिश्रा
पाकिस्तान भले ही कंगाली की मार झेल रहा हो, लेकिन उसके पास कुछ ऐसी चीजें हैं जो भव्यता के मामले में कईयों को पीछे छोड़ती हैं।
आज हम पाकिस्तान के सबसे महंगे घर की बात कर रहे हैं, जिसकी भव्यता मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी टक्कर देती है।
Usha Vance Hindu: उषा वेंस ने कहा मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं, पति जेडी वेंस के बयान पर मचा बवाल
जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Mahrang Baloch: पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा, मचा भारी बवाल
सिंधु जल संधि से POK तक… भारत के कूटनीतिक प्रहार से बैकफुट पर पाक, दुनिया के सामने खुली पोल
ये घर देख आपको राजा-रईसों की शानोशौकत का पता चल जाएगा। चलिए जानते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है जो दुनिया में इसकी तारीफ होती है।
दरअसल पाकिस्तान के इस्लामबाद का गुलबर्ग इलाका अपने आलिशान विला और हवेलियों के लिए जाना जाता है। आप पाकिस्तान में बेहतरीन हवेलियां देख रहे हैं तो गुलबर्ग वो जगह है, जहां हर कोई जाना और रहना चाहता है।
गुलबर्ग इलाका अपने खूबसूरत और भव्य फार्म हाउस के लिए फेमस है। वहीं पाकिस्तान की सबसे महंगी घर की बात करें तो वो भी गुलमर्ग ही है।
इस घर की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जितने गार्डन एक पूरे शहर में नहीं होते उतने गार्डन इस अकेली हवेली के आसपास हैं। इसीलिए गुलमर्ग को पाकिस्तान के सबसे लग्जरी इलाका माना जाता है।
इस घर में स्वीमिंग पूल, जिम, थिएटर, लाउंज एरिया और एक बड़े से गैराज समेत 10 बेडरूम और 10 बड़े बाथरूम हैं। खास बात ये है कि इसे मुगल और आधुनिक दोनों ही तरीकों से डिजाइन किया गया है।
इसके अलावा यहां थाई डिजाइन के वॉटर फाउंटेन भी लगाए गए हैं। अगर इस घर की कीमत की बात करें तो 10 कनाल एरिया में फैले रॉयल पैलेस हाउस की कीमत 125 करोड़ पाकिस्तानी रुपए है।
