New Movies Releasing: देशभक्ति, ड्रामा और एक्शन का तड़का, जानें इस हफ्ते कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज
12 June Movie Releases 2026: इस शुक्रवार, 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर 5 बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में देशभक्ति, सस्पेंस, हॉरर, रोमांस और मानवीय जज्बातों से भरपूर कहानियां भी शामिल हैं। अगर आप भी वीकेंड पर मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये वीक आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा।
- Written By: यति सिंह
देशभक्ति और रीयल-लाइफ घटनाओं पर आधारित कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' एक बड़ा आकर्षण होने वाली है। यह फिल्म मुंबई के कामा हॉस्पिटल पर हुए कुख्यात आतंकवादी हमले की सच्ची घटना पर आधारित है। कंगना के साथ इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और अमृता नामदेव भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
एक्टर मनोज बाजपेयी इस बार 'गवर्नर: द साइलेंट सेविअर' के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। यह फिल्म देश के इतिहास के एक बेहद संवेदनशील और गंभीर आर्थिक संकट पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी इसी गवर्नर की मुख्य भूमिका को परदे पर निभाते हुए दिखेंगे।
Jana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
इस हफ्ते फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज होगी। यह फिल्म दर्शकों को प्यार और जुदाई के एक अनूठे सफर पर ले जाएगी, जिसकी स्टोरी दो अलग-अलग कालखंडों को आपस में जोड़ती है।
इन बड़ी फिल्मों के अलावा हॉरर जॉनर के शौकीनों के लिए विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो दर्शकों को डर का एक नया अनुभव कराएंगे।
पत्रलेखा और मानवी गगरू की मुख्य भूमिकाओं से सजी 'हीर सारा और पांडिचेरी' भी बॉक्स ऑफिस तक पहुंच रही है। कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दोस्ती, खुद की तलाश और जीवन में आगे बढ़ने की एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली दास्तान पेश करेगी।
