ओडिशा में नक्सलियों ने दी बड़ी लूट को अंजाम, विस्फोटक से भरे ट्रक पर डाला डाका
ओडिशा के राउरकेला में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटक से भरे ट्रक को लूटा है। इस घटना से पुलिस हाई अलर्ट पर है। यह घटना ओडिशा के लंगलकाटा इलाके के पास हुई है।
- Written By: अक्षय साहू
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
राउरकेला: ओडिशा के राउरकेला में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने यहां बुधवार को विस्फोटकों से भरे ट्रक को लूट लिया। नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटक से भरे ट्रक को लूटा है। इस घटना के बाद ओडिशा पुलिस में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों का यह ट्रक राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था। यहां नक्सलियों ने ट्रक को बीच रास्ते में रोका और ड्राइवर को बंधक बना लिया और फिर ट्रक को जबरन सारंडा के घने जंगल की ओर ले गए। इस घटना से ओडिशा और झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर हैं।
हथियारबंद लोगों ने रोका ट्रक
पुलिस ने बताया कि घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में हुई, यहां 30 से 40 संदिग्ध नक्सलियों के एक समूह ने हजारों टन विस्फोट लूट लिया। पुलिस का कहना है कि विस्फोटक से भरा यह ट्रक बड़ागांव पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में स्थित गोला-बारूद के गोदाम से आ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
इसी बीच संदिग्ध हथियारबंद नक्सलियों ने लंगलकाटा इलाके के पास ट्रक को रोक लिया। इसके बाद नक्सलियों ने ट्रक ड्राइवर सहित ट्रक को अगवा कर लिया और विस्फोटक लूट लिया। पुलिस ने बताया कि अगवा किए जाने के कुछ घंटे बाद ड्राइवर को बाद में रिहा कर दिया गया। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाई गई है।
नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन
पिछले कई महीने से सुरक्षा बल देश के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ऑपरेशन कर रहे हैं। ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी के नक्सल मुक्त भारत के संकल्प के तहत किए जा रहे हैं। इसमें विशेष रूप से छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, और महाराष्ट्र जैसे नक्सल प्रभावित राज्य शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में हाल ही में नारायणपुर जिले में हुए एक बड़े एनकाउंटर में नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को मार गिराया गया, जिस पर कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। हालांकि, माडवी हिडमा जैसे कई अन्य खूंखार नक्सली अभी भी फरार हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
