पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट, प्रचार के लिए फंड नहीं मिलने का दिया हवाला
सुचरिता मोहंती ने एआईसीसी महासचिव(संगठन) के.सी.वेनुगोपाल को पत्र लिख कर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी है। बताया कि ओडिशा कांग्रेस प्रभारी डॉ अजॉय कुमार ने उन्हें अपने खर्चे पर चुनाव लड़ने के लिए कहा है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
राहुल गांधी के साथ सुचरिता मोहंती (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए ओडिसा की पुरी लोकसभा सीट( Puri Lok sabha Seat) से कांग्रेस ने सुचरिता मोहंती(Sucharita Mohanty) को उम्मीदवार बनाया था। सुचरिता ने प्रचार के लिए फंड न मिलने का हवाला देते हुए अपना टिकट लौटा दिया है। उनका कहा है कि संसदीय क्षेत्र में उनका अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस सीट से उनका मुकाबला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से था।
सुचरिता मोहंती ने एआईसीसी महासचिव(संगठन) के.सी.वेनुगोपाल को पत्र लिख कर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी है। बताया कि ओडिशा कांग्रेस प्रभारी डॉ अजॉय कुमार ने उन्हें अपने खर्चे पर चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इसके बाद सुचरिता ने लोगों से फंड इकट्ठा करने कोशिश भी की लेकिन फिर भी चुनाव कैंम्पेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है । वो लिखती है कि, “मैंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया. अपने कैंम्पेन में कम से कम खर्च करने का प्रयास किया, इसके बावजूद में आर्थिक रूप से संघर्ष करती रही और एक प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान को कायम नहीं रख सकी.”
सुचरिता का सोशल मीडिया पोस्ट
https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/Sucharita4Puri/status/1784886333917254123#
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
उन्होंने आगे लिखा कि,”भाजपा और बीजद पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं। ये मेरे लिए मुश्किल था. हर जगह धन का अश्लील प्रदर्शन हो रहा है । मैं उस तरह प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती। मैं एक पीपल-औरिएंटेड कैम्पेन चाहती थी लेकिन धन की कमी के कारण ये भी संभव नहीं था। कांग्रेस भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। भाजपा सरकार ने पार्टी को पंगु बना दिया है।”
