Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद ‘राष्ट्र-विरोधी’ नारे लगाने के आरोप में 13 गिरफ्तार

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 09, 2022 | 07:09 PM

Photo: @ANI/ Twitter

Follow Us
Follow Us:

श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार की नमाज के बाद जामिया मस्जिद ( Jamia Masjid in Srinagar)  के अंदर राष्ट्र विरोधी और भड़काऊ नारेबाजी से (Anti-national’ Slogans Case) जुड़े मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई ने को दी। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्रवार की नमाज के बाद  लगभग दर्जनों लोगों ने राष्ट्र विरोधी और भड़काऊ नारेबाजी शुरू कर दी। इसमें कुछ अन्य लोग भी शामिल होकर नारेबाजी करने लगे, वहीं अधिकांश लोग इससे दूर रहे। इस दौरान जामिया मस्जिद की इंतेजामिया कमेटी के स्वयंसेवकों और  नारे लगाने वालों के बीच भी कहा-सुनी हुई। जब कमेटी ने नारेबाजी और गुंडागर्दी को रोकने की कोशिश की। तो इससे मस्जिद के अंदर हंगामे की स्थिति पैदा हुई और उनके बीच झड़प हो गई। लेकिन बाद में स्वयंसेवकों ने नारेबाजी करने वालों को मस्जिद के बाहर खदेड़ दिया। 

J-K: 13 arrested for raising "anti-national" slogans in Srinagar's Jamia Masjid after Friday prayers Read @ANI Story | https://t.co/XOXJDx82aE pic.twitter.com/GK6vM765aH — ANI Digital (@ani_digital) April 9, 2022

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा

आरोपी यही नहीं रुके, उनमें से एक दर्जन से अधिक ने गेट से बाहर आने के बाद भी नारेबाजी कर दूसरों को भड़काने की कोशिश की। लेकिन वो विफल रही।  चारों तरफ पुलिस का पहरा देखकर आरोपी आनन-फानन में तितर-बितर हो गए।  इस मामले में नौहट्टा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए और 447 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज को बाधित करने और उपस्थित लोगों को भड़काकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करने के लिए आतंकी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं द्वारा निर्देशित एक सुनियोजित साजिश थी।

इन गुंडों की पहचान करने के लिए जिला पुलिस द्वारा तकनीकी साधनों को अपनाया गया और विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए जिससे नारेबाजी के दो मुख्य भड़काने वालों को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि, पहले पुलिस ने नौहट्टा के हवाल निवासी बशारत नबी भट और नौहट्टा के बहुद्दीन साब निवासी उमर मंजूर शेख (दो मुख्य भड़काने वाले) को गिरफ्तार किया। जिसके बाद इस मामले के अन्य ग्यारह (11) और आरोपी को हिरासत में लिया गया। जो जामिया मस्जिद के अंदर और गेट पर नारेबाजी और गुंडागर्दी में शामिल थे। घटना के बाद श्रीनगर पुलिस ने चेतावनी जारी की कि शांति भंग करने के इस तरह के किसी भी प्रयास को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। 

Jk 13 arrested for raising anti national slogans after friday prayers at jamia masjid in srinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2022 | 07:09 PM

Topics:  

  • Sloganeering

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.