अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

jammu kashmir
Representative Photo
Updated on

श्रीनगर: एक बड़ी खबर के अनुसार जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा के हरदुमीर त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए है। यह जानकारी आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दी। बता दें कि, इससे पहले  चौगाम शोपियां में  लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे

https://twitter.com/ANI/status/1474702910307008515

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, आतंकवादियों के छुपे हुए रहने की जानकारी मिलते ही सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने इलाके को घेर लिया और  तलाशी अभियान शुरू किया। संदिग्ध स्थानों की तलाशी करते वक्त छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जिस पर जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई और दो की मौत हो गई है। उन्होंने बताया इलाके में गोलीबारी जारी है और माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादी इलाके में फंसे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि, दक्षिण कश्मीर में पिछले 12 घंटो में आतंकियों क साथ पुलिस की दूसरी मुठभेड़ है, इससे पहले चौगाम शोपियां में  लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। उनकी पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक और आचन पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में बताई गई है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com