राजस्थान में गुंडों का आतंक! टोल प्लाजा पर अपराधी की फायरिंग में मौत, पेशी के लिए ले जा रही थी पुलिस
- Written By: किर्तेश ढोबले
Video Screengrab
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan Murder) के भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर अज्ञात लोगों ने पेशी पर ले जाए जा रहे मुलजिम को दिनदहाड़े गोली मार दी। मौके पर रही पोलइ भी कुछ नहीं कर पाई। इस हादसे के बाद राजस्थान पुलिस पर सवाल उठ रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी आरोपी को जयपुर की तरफ से रोडवेज बस में बिठाकर भरतपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान अमोली टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों द्वारा पर आरोपी पर फायरिंग की, जिसमें उसकी जान चली गई।
खबरों के मुताबिक, अमोली टोल प्लाजा पर लगभग 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन आरोपों पर फायरिंग हुई है उनका नाम कुलदीप जघीना और विजयपाल है। उन्होंने आरोपी कृपाल सिंह जघीना की हत्या की थी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा
जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
घटना की सूचना मिलते ही भरतपुर SP मृदुल सिंह कच्छावा जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
