Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर मुद्दे पर खुद घिरी कांग्रेस, राज्य के नेताओं ने खड़गे को लिखा लेटर, जानिए क्या है मामला

देश के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम इन दिनों चर्चा में हैं। मणिपुर पर उनकी हालिया पोस्ट मणिपुर कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी का कारण बन गई है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 20, 2024 | 05:59 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इम्फाल: देश के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम इन दिनों चर्चा में हैं। मणिपुर पर उनकी हालिया पोस्ट मणिपुर कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी का कारण बन गई है। इसी सिलसिले में मणिपुर कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के विवादित पोस्ट की निंदा की।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा गया कि हम मणिपुर संकट को लेकर चिदंबरम की पोस्ट की पूरी तरह निंदा करते हैं।

इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने राज्य की एकता और अखंडता के प्रति अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त, किस-किस को मिली जिम्मेदारी?

मणिपुर हिंसा से जुड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि मणिपुर में बढ़ती हिंसा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि मीतेई, कुकी-जो और नागा एक राज्य में तभी साथ रह सकते हैं जब उनके पास क्षेत्रीय स्वायत्तता हो। मणिपुर कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री के पोस्ट का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि जब हमने उनकी पोस्ट देखी तो मैंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बयान चिदंबरम की निजी राय हो सकती है लेकिन इससे राज्य में काफी गलतफहमी पैदा हो सकती है। समय रहते इस गलती को सुधार लिया जाना चाहिए।

Congress itself is surrounded on manipur issue state leaders wrote a letter to kharge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 05:59 PM

Topics:  

  • Congress
  • Manipur Violence
  • P Chidambaram

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.