असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

Jorhat Aircraft Crash: जोरहाट में भारतीय वायु सेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की हा कि इस हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई है।
assam aircraft crash
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Jorhat Air force Aircraft Crash Update: असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय वायु सेना ने 5 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। ये हादसा शनिवार को जोरहाट एयर बेस में हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वायु सेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32 जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा था। विमान के गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट दो टुकड़ों में बंट गया था। अब वायुसेना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की हा कि इस हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई है।

वायसेना की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर काम में जुटी हुई हैं। वायुसेना ने क्रैश की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दिए हैं।

कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश

वायु सेना ने बताया कि असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से भारतीय वायु सेना के 5 कर्मियों की जान चली गई है। इस हादसे में को-पायलट बच गया है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। क्रैश की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

शहीद होने वाले पांच जवान कौन?

भारतीय वायु सेना द्वारा इस हादसे में 5 जवानों की मौत की पुष्टि की गई है। एयरफोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, भारतीय वायु सेना को असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में अपने पांच कर्मियों के खोने का गहरा दुख है। सेना ने आगे लिखा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारतीय वायु सेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com