Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! रात के एक बजे चलाया ऑपरेशन, 16 उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Manipur News: मणिपुर में पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 20, 2025 | 08:06 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- मणिपुर हिंसा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: मणिपुर में पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल ईस्ट जिले के नोंगदम गांव के पास नापेटपल्ली एंड्रो रोड से गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर जबरन वसूली में संलिप्त थे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग वार्ड नंबर 13 से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। अधिकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) के दो कार्यकर्ताओं को उसी दिन इंफाल वेस्ट जिले के सलाम ममांग लेईकाई केतुकी लम्पक से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि वे कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल थे।

कैसे हुई कार्रवाई?

अधिकारी के अनुसार, राज्य पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले के क्यामगेई हेइबोंग माखोंग इलाके से प्रतिबंधित प्रेपक (पीआरओ) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक कार्यकर्ता को इंफाल ईस्ट जिले से हिरासत में लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले से गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

फिर हिंसा में जल रहा मणिपुर… ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला उखरुल, पुलिस ने ये क्या कर दी अपील?

आप भी पीते हैं बोतल का पानी; तो सावधान हो जाइए! 110 ब्रांड्स के पैक्ड वॉटर में मिले खतरनाक बैक्टीरिया और यीस्ट

कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत? 18 दिन बाद उठा रहस्य से पर्दा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा

सुसाइड या मर्डर? वैलेंटाइन डे पर नोएडा में सड़क किनारे कार से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित प्रेपक के एक अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को उसी दिन इंफाल ईस्ट जिले के संजेनबाम शांगशाबी गांव से गिरफ्तार किया गया। मणिपुर पुलिस ने रविवार दोपहर कहा कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के सात उग्रवादियों को थौबल जिले के हीरोक पार्ट-तीन में कमांडो टीम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की इकाइयों की ओर से मध्यरात्रि में चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई रात करीब एक बजे से तीन बजे तक चली।

स्थिति अब नियंत्रण में

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने पत्थर फेंककर पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए गैर-घातक साधनों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से पुलिस और सुरक्षा बल पूरे मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

16 militants arrested in manipur weapons recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 08:06 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Manipur News
  • Manipur Violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.